
सांकेतिक फोटो- पत्रिका
कानपुर में बकरीद के मौके पर बड़ी ईदगाह बकरमंडी में होने वाली नमाज को लेकर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी किया है। 28 मई को सुबह 5 बजे से नमाज समाप्त होने तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का आवागमन बदला जाएगा। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले डायवर्जन प्लान जरूर देख लें, ताकि जाम और परेशानी से बचा जा सके।
यातायात पुलिस के अनुसार, परेड चौराहा और लाल इमली की ओर से आने वाले वाहन कर्नलगंज चौराहे से बजरिया की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहनों को चुन्नीगंज की ओर मोड़ा जाएगा। वहीं गोल चौराहा और हैलेट की तरफ से आने वाले वाहन बेनाझाबर तिराहे से ईदगाह चौराहे की ओर नहीं बढ़ सकेंगे।
पी रोड और जरीब चौकी की तरफ से आने वाले वाहनों को रामबाग चौराहे से डायवर्ट किया जाएगा। इसके अलावा 80 फीट रोड से आने वाले वाहन ब्रह्मनगर चौराहे से ईदगाह की तरफ नहीं जा पाएंगे। उन्हें रामबाग तिराहे की ओर मोड़ा जाएगा।
छह बंगालिया चौराहे और मकराबर्टगंज हाल से आने वाले वाहनों पर भी रोक रहेगी। वहीं नाला रोड स्थित हलीम कॉलेज चौराहे से बजरिया की ओर जाने वाले वाहनों को सीसामऊ चौराहे की तरफ भेजा जाएगा। लक्कड़मंडी रोड से आने वाले वाहन कार्यशाला चौराहे से आगे बजरिया की ओर नहीं बढ़ सकेंगे।
यातायात पुलिस ने नमाजियों के लिए अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था भी की है। लाल इमली और गोल चौराहा की तरफ से आने वाले लोग अपने दोपहिया और चारपहिया वाहन निर्धारित स्थानों पर खड़े कर सकेंगे। जरीब चौकी और पी रोड की तरफ से आने वालों के लिए रामबाग तिराहे के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वहीं 80 फीट रोड से आने वाले लोग ब्रह्मनगर चौराहे से पहले वाहन पार्क कर सकेंगे।
किसी भी असुविधा की स्थिति में लोग ट्रैफिक कंट्रोल रूम के नंबर 9305104340 और ग्रीन कॉरिडोर सेल के नंबर 9454402413 पर संपर्क कर सकते हैं। यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नियमों का पालन करें और एंबुलेंस को प्राथमिकता देते हुए तुरंत रास्ता दें, ताकि आपात स्थिति में मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सके।
Published on:
26 May 2026 07:38 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
