25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kanpur News:10 दिन में चौथी बार पेट्रोल-डीजल महंगा, चालक और व्यापारी बोले,अब जीना मुश्किल हो गया

Petrol Price Hike:पेट्रोल और डीजल के चौथी बार बढ़े दामों को लेकर लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि महंगाई तेजी से बढ़ रही है लेकिन आय में वृद्धि नहीं हो रही है जिससे जीवन कठिन होता जा रहा है।

3 min read
Google source verification
Petrol price hike, diesel price rise, inflation

सांकेतिक फोटो

Kanpur। 25 मई 2026 की सुबह एक बार फिर आम जनता को महंगाई का बड़ा झटका लगा, जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ताजा बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस बार पेट्रोल 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार बढ़ोतरी है,जिससे ईंधन की कीमतें लगातार ऊपर जा रही हैं और आम लोगों की जेब पर भारी असर पड़ रहा है। लगातार बढ़ती कीमतों का असर अब सिर्फ वाहन चालकों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसका प्रभाव व्यापार, ट्रांसपोर्ट और घरेलू बजट पर भी साफ दिखाई देने लगा है।

ऑटो चालकों की प्रतिक्रिया

Kanpur में ऑटो चालकों ने इस बढ़ोतरी पर गहरी नाराजगी जताई है। राजू निषाद (बस चालक) का कहना है कि पिछले कई दिनों से डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन हमारे किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। दिनभर मेहनत करने के बाद भी पहले जैसी कमाई नहीं हो पा रही है। घर का खर्च चलाना मुश्किल होता जा रहा है और अगर यही स्थिति रही तो हमें मजबूरी में किराया बढ़ाने पर विचार करना पड़ेगा।

इमरान अली (ऑटो चालक) का कहना है कि हर बार जब भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते हैं तो सीधा असर हमारी जेब पर पड़ता है। यात्रियों से हम ज्यादा किराया नहीं ले सकते, इसलिए नुकसान हमें ही उठाना पड़ता है। अब तो हालत यह हो गई है कि कमाई और खर्च में संतुलन बनाना बहुत मुश्किल हो गया है।”

दीपक पाल (कार चालक):
“ईंधन के दाम बढ़ने से दिनभर की कमाई का बड़ा हिस्सा पेट्रोल व डीजल में चला जाता है। पहले जैसी बचत अब नहीं हो पा रही है और परिवार चलाना कठिन हो रहा है। सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए ताकि छोटे वाहन चालकों को राहत मिल सके।”

व्यापारियों की राय

शहर के व्यापारियों का कहना है कि ट्रांसपोर्ट महंगा होने से हर चीज की लागत बढ़ रही है और आने वाले समय में इसका सीधा असर बिक्री पर पड़ेगा।

संदीप गुप्ता (व्यापारी) का कहना है कि माल ढुलाई का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे हमें सामान महंगे दामों पर खरीदना पड़ रहा है। इसका सीधा असर ग्राहकों पर पड़ता है और बिक्री कम हो जाती है। अगर यही स्थिति रही तो छोटे व्यापारियों के लिए काम करना मुश्किल हो जाएगा।

फहीम खान (दुकानदार) का कहना है कि ग्राहक पहले ही महंगाई से परेशान हैं और अब पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने से उनका बजट और बिगड़ जाएगा। दुकान पर ग्राहक कम आ रहे हैं और जो आ भी रहे हैं वे कम खरीदारी कर रहे हैं।

अनिल वर्मा (किराना व्यापारी) का कहना है कि ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने से रोजमर्रा की वस्तुएं भी महंगी हो जाएंगी। इसका असर हमारी बिक्री पर साफ दिखेगा। छोटे व्यापारियों की कमाई पहले ही सीमित है और अब यह स्थिति और कठिन हो रही है।

आम लोगों की प्रतिक्रिया

Kanpur के लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ती कीमतों से उनका मासिक बजट पूरी तरह बिगड़ गया है और जीवनयापन कठिन होता जा रहा है।

राजेश कुमार का कहना है कि लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं, लेकिन हमारी आमदनी जस की तस है। हर महीने का बजट बिगड़ गया है और घर चलाना पहले से ज्यादा मुश्किल हो गया है।

अमन गुप्ता का कहना है कि बाइक चलाना भी अब महंगा पड़ने लगा है। रोज ऑफिस आने-जाने का खर्च बढ़ गया है, जिससे बचत लगभग खत्म हो चुकी है।

सुरेश यादव का कहना है कि ट्रांसपोर्ट महंगा होने से सब्जी और राशन की कीमतें भी बढ़ जाएंगी। इसका असर हर घर पर पड़ेगा और आम आदमी सबसे ज्यादा प्रभावित होगा।

लगातार बढ़ोतरी से बढ़ी चिंता

विशेषज्ञों का मानना है कि 10 दिनों में चार बार हुई यह बढ़ोतरी सामान्य स्थिति का संकेत नहीं है और इसका असर आने वाले दिनों में महंगाई पर और अधिक दिखाई दे सकता है। फिलहाल Kanpur के लोग सरकार से राहत और स्थिर कीमतों की उम्मीद कर रहे हैं।