कानपुर

अब आपके घर तक डाकिए पहुंचाएंगे आपकी बैंकिंग सेवाएं

देश के साथ कानपुर में भी इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की शुरुआत प्रधान डाकघर में की जा रही है. दिल्ली में 1 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑल इंडिया बैंक का शुभारंभ करेंगे. इस मौके पर शहर में बड़ा चौराहा स्थित प्रधान डाकघर में इस बैंक का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी के हाथों किया जाएगा.
2 min read
Aug 31, 2018
Kanpur
अब आपके घर तक डाकिए पहुंचाएंगे आपकी बैंकिंग सेवाएं

कानपुर। देश के साथ कानपुर में भी इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की शुरुआत प्रधान डाकघर में की जा रही है. दिल्ली में 1 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑल इंडिया बैंक का शुभारंभ करेंगे. इस मौके पर शहर में बड़ा चौराहा स्थित प्रधान डाकघर में इस बैंक का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी के हाथों किया जाएगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी करेंगे. चीफ पोस्ट मास्टर मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि बैंक की शुरुआत की जा चुकी है, ऑफिशियली इनॉगरेशन पीएम मोदी 1 सितंबर को करेंगे.

ऐसे होगा पेमेंट
चीफ पोस्टमास्टर ने बताया कि आईपीपीबी की शुरुआत 21 अगस्त को की जानी थी, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के निधन के चलते कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया था. बता दें कि आईपीपीबी में 100 परसेंट हिस्सेदारी सरकार की है. इसमें घर तक 2.60 लाख डाक सेवक और 40 हजार डाकिये लोगों को बैंकिंग सुविधाएं मुहैया कराएंगे. इसमें आधार के जरिए और क्यूआर कोड कार्ड के जरिए पेमेंट की जा सकेगी.

खाता संख्या याद रखने की भी कोई जरूरत नहीं
क्यूआर कोड कार्ड में खाता या अन्य नंबर याद रखने की जरूरत ग्राहक को नहीं होगी. यह बहुत ही सुरक्षित है और इसमें किसी भी तरह से सेंध लगाना मुमकिन नहीं है. आईपीपीबी को बढ़ाने के साथ वित्तीय साक्षरता पर जागरुकता अभियान भी चलाया जाएगा. फिलहाल 18,000 लोगों को प्रशिक्षित किया जा चुका है और विशेष प्रशिक्षक द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम लगातार चलाया जा रहा है.

बढ़ाया गया डाक सेवकों के भत्‍तों को
इस बैंक की शुरुआत के साथ ही सरकार ने ग्रामीण डाक सेवकों के भत्तों को भी बढ़ाया है. ग्रामीण डाक सेवक शाखा डाकपाल को 14500 रुपये व ग्रामीण डाकिया को 12000 रुपये मूल वेतन मिलेगा. कानपुर में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक कई जीपीओ के अलावा कई दूसरे डाकघरों में भी खुलेगा. इस क्रम में अब आप भी अपने शहर में इंडिया पोस्‍ट बैंकिंग का पूरा-पूरा फायदा उठाइए. घर बैठे हर तरह की बैंकिंग का काम करिए और अपनी समस्‍याओं को सुलझाइए.

Published on:
31 Aug 2018 08:27 pm