कानपुर

विशेष धार्मिक समुदाय के उपासना स्थल पर आपत्तिजनक टिप्पणी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कानपुर में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसने सोशल मीडिया पर धर्म विशेष के उपासना स्थल पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि धार्मिक सौहार्द बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकताएं है।

2 min read
Jan 11, 2025

कानपुर में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ पर उसने बताया कि पॉलिटेक्निक कर चुका है। पैर में चोट लगने के कारण रोडवेज की नौकरी भी चली गई। जिससे परेशान होकर विशेष धार्मिक समुदाय के उपासना स्थल पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर ने बताया कि युवक के खिलाफ धार्मिक सौहार्द बिगड़ने सहित संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामला कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र का है।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस ने विशाल व्यास ने विशेष धार्मिक समुदाय के उपासना स्थल पर आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणी की।‌ जिस पर लोगों ने कड़ी नाराज की व्यक्त की पुलिस ने पूरे मामले की जांच की और विशाल व्यास को गिरफ्तार कर लिया। सहायक पुलिस आयुक्त अभिषेक कुमार पांडे ने बताया कि एक विशेष धार्मिक समुदाय के उपासना स्थल के प्रति आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणी करने वाले आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। जांच के बाद विशाल व्यास के विषय में जानकारी मिली।

रावतपुर थाना में दर्ज किया गया मुकदमा

सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर ने बताया कि विशाल व्यास पॉलिटेक्निक कर चुका है। रोडवेज में संविदा पर कार्य कर रहा था। मई 2024 में पैर में चोट लग जाने के कारण वह नौकरी में नहीं है। जिसकी वजह से परेशान चल रहा था। इसी वजह से उसने यह किया था। लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला बनता है। इसी के अंतर्गत रावतपुर थाना में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ‌उन्होंने लोगों से अपील की कि धार्मिक सौहार्द बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। ऐसे मामलों में पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। इसलिए किसी की धार्मिक भावनाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी न करें।

Also Read
View All

अगली खबर