कानपुर

इस दिवाली पर कानपुरवासियों को मिला एक और नायाब ‘तोहफा’

रेलवे ने कानपुरवासियों को दिवाली गिफ्ट के तौर पर एक और हमसफर ट्रेन देने की तैयारी कर ली है. रेलवे ने मधुपुर से वाया कानपुर होकर आनंद विहार तक नई हमसफर ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. रेलवे ने ट्रेन का शेड्यूल भी तय कर दिया है.
2 min read
Nov 06, 2018
Kanpur
इस दिवाली पर कानपुरवासियों को मिला एक और नायाब ‘तोहफा’

कानपुर। रेलवे ने कानपुरवासियों को दिवाली गिफ्ट के तौर पर एक और हमसफर ट्रेन देने की तैयारी कर ली है. रेलवे ने मधुपुर से वाया कानपुर होकर आनंद विहार तक नई हमसफर ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. रेलवे ने ट्रेन का शेड्यूल भी तय कर दिया है. फिलहाल रेलवे ने अभी यह तय नहीं किया है कि नई हमसफर ट्रेन को हरी झंडी कब दिखाई जाएगी. सूत्रों के मुताबिक दिसंबर के पहले मधुपुर से आनंद विहार चलने वाली हमसफर ट्रेन को हरी झंडी दिखा दी जाएगी.

ऐसी मिली है जानकारी
सप्ताह में एक दिन चलने वाली नई हमसफर ट्रेन के तैयार हुए टाइम टेबल के मुताबिक यह ट्रेन मधुपुर से शुक्रवार की शाम 05.40 बजे रवाना होगी, जोकि शनिवार की सुबह 6.25 बजे कानपुर पहुंचेगी. पांच मिनट स्टॉपेज के बाद यह ट्रेन आनंद विहार के लिए रवाना हो जाएगी. ट्रेन की टाइमिंग कानपुर से आनंद विहार चलने वाली रिवर्स शताब्दी से लगभग आधा घंटे बाद है. इस वजह से यह संभावना जताई जा रही है कि कानपुर वासियों के लिए यह हमसफर एक्सप्रेस, रिवर्स शताब्दी के विकल्‍प के रूप में काम करेगा. वहीं यह ट्रेन आनंद विहार से गुरुवार शाम पांच बजे मधुपुर के लिए चलेगी.

ऐसा कहते हैं अधिकारी
इस बारे में एनसीआर के सीपीआरओ गौरव कृष्‍ण बंसल कहते हैं कि मधुपुर से आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस चलाने की पूरी तैयारी कर ली गई है. यह ट्रेन वाया कानपुर होकर चलेगी. इससे सैकड़ों कानपुर वासियों को इसका लाभ मिलेगा. वहीं दूसरी ओर इस ट्रेन को लेकर आम लोगों से राय लेने की कोशिश की गई तो सभी के चेहरों पर डबल मुस्‍कान नजर आई. पहली तो त्‍योहार की थी और दूसरी रेलवे की ओर से मिलने वाले इस तोहफे की.

इस साल के आखिर से पहले मिल जाएगा ये तोहफ़ा
इसी के साथ ही एक बार फिर से आपको बताते चलें कि फिलहाल रेलवे ने अभी यह तय नहीं किया है कि नई हमसफर ट्रेन को हरी झंडी कब दिखाई जाएगी. सूत्रों के मुताबिक दिसंबर के पहले मधुपुर से आनंद विहार चलने वाली हमसफर ट्रेन को हरी झंडी दिखा दी जाएगी. कुल मिलाकर इस साल के पहले-पहले शहरवासियों को ये तोहफ़ा मिल जाएगा.

Published on:
06 Nov 2018 12:30 pm
Also Read
View All
ससुर की हत्या के लिए बहू ने रची 3 साजिशें, A और B फेल C प्लान में हुआ कत्ल, सुपारी किलर के बयान ने खोली पूरी साजिश

Inside Story: ‘6 लाख दूंगी’, ससुर के कत्ल की सुपारी नौकर को दी! कानपुर के कारोबारी की हत्या केस में खुलासा

Kanpur Case: 330 कॉल में क्या बात हुई? बहू-नौकर के फोन कनेक्शन ने खोली नई परत, 21 दिन पहले शुरू हो गई थी ससुर के कत्ल की तैयारी?

करोड़पति ससुर की मौत पर रोती रही बहू, जांच में वही निकली हत्या की मास्टरमाइंड; जानिए ‘विनीत मिनोचा हत्याकांड’ की पूरी कहानी

Chandan Gupta Russia News: पत्नी के वीडियो के बाद भारत सरकार एक्टिव, मॉस्को में हिरासत में कानपुर इंजीनियर की मदद कर रहा दूतावास