27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धनतेरस पर बरसा धन, उमड़ी ग्राहकों की भीड़़

उत्सव के उल्लास से चमका बाजार.....
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

jitendra yadav

•

Updated: 6 Nov 2018, 11:14 AM IST

news

धनतेरस पर बरसा धन, उमड़ी ग्राहकों की भीड़़

संत हिरदाराम नगर . रोशनी का पर्व दीपोत्सव के दो दिन पहले आने वाला धनतेरस पर्व पर लोगों ने बाजार में पहुकर जमकर खरीदारी की। इस दिन सबसे ज्यादा ग्राहकी की उम्मीद व्यापारियों को रहती है। इसी उम्मीद के साथ सभी व्यापारियों ने पहले से तैयारियां कर रखी थी।

संत नगर के सभी व्यापारियों ने दीवाली को लेकर सभी दुकानों को सामान से सजाया था। धनतेरस पर्व पर सुबह से ही बाजार में रौनक दिखी और ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की। जो देर रात तक चलता रही। धनतेरस पर लोग इलेक्ट्रानिक उपकरण, वाहनों, टीवी, मोबाइल, फ्रिज, एसी, गोल्ड, चांदी सहित अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरणों की जमकर खरीदी की।

उल्लेखनीय है कि संत नगर का बाजार कपड़े के थोक बाजार के नाम से प्रसिद्व है। यहां पर कई शहरों व क्षेत्रों से ग्राहक खरीदारी करने पहुंचते है। ऐसे में संत नगर में ज्यादा भीड़ रही। इस दिन के लिए ग्राहकों को रिझाने के लिए व्यापारियों ने विशेष खरीदी पर उपहार देने के साथ ही लाटरी ऑफर, टोकन सिस्टम भी रखा है जिसमें ग्राहकों का गिफ्ट उपहार में दिए जा रहे हैं।

सुस्त रवैये से यातायात व्यवस्था बदहाल...
धनतेरस पर बाजार में ग्राहकों की भीड़ लगी रही। मुख्य मार्ग सहित बाजारों में यातायात व्यवस्था बदहाल हो गई। दुकानों के बाहर रखा सामान व सडक़ पर खड़े वाहनों से यातायात अवरुद्ध रहा। इसके बावजूद कार्रवाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

व्यापारियों ने की खास तैयारियां...
बाजार ग्राहकों के लिए पूरी तरह से तैयार था। धनतेरस पर कुछ ना कुछ खरीदारी करना शुभ माना जाता है ऐसे में अच्छी ग्राहकी के लिए बर्तन बाजार, सराफा बाजार सहित अन्य फुटकर व्यापारियों ने खास तैयारी कर रखी थी।

सराफा में 15 करोड़ का व्यापार....
संत नगर के ज्वैलर्स की लगभग 42 दुकानें है, धनतेरस पर 50 प्रतिशत से ज्यादा व्यापार हुआ, जिसकी अनुमानित 15 करोड़ आंकी जा रही है। इधर, बर्तन व्यापारियों के अनुसार लगभग 10-15 करोड़ का व्यापार हुआ है। लोगों ने धनतेरस के शुभ दिन बर्तन की जमकर खरीदी की। कपड़ा व्यापारियों के अनुसार संत नगर में कपड़ो की खरीदी भी अधिक हुई है।

जलाएं दीये, बनाई रंगोली की धनवंतरी की पूजा....
मंडीदीप. शहर में पांच दिवसीय दीप महोत्सव का सोमवार से आगाज हुआ। पहले दिन धनतेरस पर घरों में दीप जलाकर भगवान धनवंतरी की पूजा की गई। मंगलवार को नरकचौदस,बुधवार को लक्ष्मीपूजन, गुरुवार को गोवर्धन पूजा, शुक्रवार को भाईदुज मनाई जाएगी।

धनतेरस पर हुई धनकुबेर की पूजा.....
धनतेरस पर्व धूमधाम के साथ मनाई गई। भगवान धनवंतरी धनकुबेर की पूजा घरों और कारखानों एवं दुकानों पर की गई। शहर में दिनभर बाजारों में रौनक देखने को मिली। आतिशबाजियों की गूंज शहर को गुंजित कर रही थी।