कानपुर

नए साल में शहर को मिलेगी एक और मल्टीलेवल पार्किंग

शहर में ट्रैफिक जाम व सड़क दुर्घटनाओं की बड़ी वजह साबित होने वाली व्हीकल पार्किंग की समस्या को सुलझाने के लिए तेजी से प्रयास हो रहे हैं. इस साल जहां केडीए ने कैनाल पटरी और परेड स्थित मल्टीलेवल पार्किंग चालू कर दी है, वहीं नए साल में फूलबाग मल्टीलेवल पार्किंग चालू हो जाएगी.
2 min read
Nov 09, 2018
Kanpur
नए साल में शहर को मिलेगी एक और मल्टीलेवल पार्किंग

कानपुर। शहर में ट्रैफिक जाम व सड़क दुर्घटनाओं की बड़ी वजह साबित होने वाली व्हीकल पार्किंग की समस्या को सुलझाने के लिए तेजी से प्रयास हो रहे हैं. इस साल जहां केडीए ने कैनाल पटरी और परेड स्थित मल्टीलेवल पार्किंग चालू कर दी है, वहीं नए साल में फूलबाग मल्टीलेवल पार्किंग चालू हो जाएगी. यही नहीं दर्शनपुरवा स्थित सेंट्रल पार्क में मल्टीलेवल पार्किंग का प्रोजेक्ट भी केडीए शासन को भेज चुका है. सीसामऊ, लालबंगला, गोविंद नगर आदि बाजारों में भी मल्टीलेवल पार्किंग के लिए केडीए जगह तलाश रहा है.

जानकारी है कुछ ऐसी
फूलबाग के गणेश उद्यान में 9 हजार स्क्वॉयर मीटर एरिया में केडीए मल्टीलेवल पार्किंग बना रहा है. करीब 70 करोड़ से बनाई जा रही इस पार्किंग में 572 कार व बाइक खड़ी हो जाने की उम्मींद है. डबल बेसमेंट के अलावा पार्किंग की छत पर गार्डेन डेवलप किया जाएगा. हाईकोर्ट के ग्रीन सिग्नल के बाद मल्टीलेवल पार्किंग बनाए जाने का काम तेजी से जारी है.

फरवरी में हो जाएगी शुरू
केडीए ऑफिसर्स के मुताबिक अगले साल की शुरुआत में फूलबाग मल्टीलेवल पार्किंग बन जाएगी. कुछ समय पहले नरौना चौराहा के पास कैनाल पटरी की मल्टीलेवल चालू हो सकी है. इन दोनों पार्किंग के बन जाने से मालरोड, बिरहना रोड, एक्सप्रेस रोड आदि मार्केट में सड़क पर गाड़ियां खड़ी होने की समस्या हल हो जाने की उम्मींद है. इन मार्केट में जाम लगने की यही बड़ी समस्या है. इधर दीवाली से पहले ही परेड चौराहा स्थित केडीए क्रिस्टल मल्टीलेवल पार्किंग भी चालू की जा चुकी है. इससे नवीन मार्केट, पीपीएन मार्केट में खरीददारी करने आने वाले गाड़ियां खड़ी कर सकेंगे. इससे परेड-बड़ा चौराहा रोड व नवीन मार्केट के आसपास लगने वाले जाम की समस्या हल हो जाएगी.

फिलहाल है बस इस बात का इंतजार
कैनाल पटरी, फूलबाग और केडीए क्रिस्टल के बाद केडीए ने गुमटी नंबर 5 मार्केट में ट्रैफिक जाम की समस्या हल किए जाने की तैयारी की है. इसके लिए गुमटी नंबर 5 के पास स्थित सेंट्रल पार्क दर्शनपुरवा में मल्टीलेवल पार्किंग के लिए 32 करोड़ का प्रोजेक्ट भी केडीए शासन को भेज चुका है. फूलबाग मल्टीलेवल पार्किंग की तर्ज पर सेंट्रल पार्क दर्शनपुरवा में केडीए दो बेसमेंट बनाएगा. इसमें कुल मिलाकर 276 कार व 318 बाइक की पार्किंग हो सकेगी. केडीए वीसी किंजल सिंह का कहना है कि शासन की मंजूरी के बाद दर्शनपुरवा मल्टीलेवल पार्किंग का काम शुरू कराया जाएगा. सीसामऊ-पीरोड, लालबंगला, गोविंद नगर आदि मार्केट में पार्किंग की समस्या के हल के जमीन तलाशी जा रही है.

Published on:
09 Nov 2018 12:55 pm
Also Read
View All
ससुर की हत्या के लिए बहू ने रची 3 साजिशें, A और B फेल C प्लान में हुआ कत्ल, सुपारी किलर के बयान ने खोली पूरी साजिश

Inside Story: ‘6 लाख दूंगी’, ससुर के कत्ल की सुपारी नौकर को दी! कानपुर के कारोबारी की हत्या केस में खुलासा

Kanpur Case: 330 कॉल में क्या बात हुई? बहू-नौकर के फोन कनेक्शन ने खोली नई परत, 21 दिन पहले शुरू हो गई थी ससुर के कत्ल की तैयारी?

करोड़पति ससुर की मौत पर रोती रही बहू, जांच में वही निकली हत्या की मास्टरमाइंड; जानिए ‘विनीत मिनोचा हत्याकांड’ की पूरी कहानी

Chandan Gupta Russia News: पत्नी के वीडियो के बाद भारत सरकार एक्टिव, मॉस्को में हिरासत में कानपुर इंजीनियर की मदद कर रहा दूतावास