कानपुर

Pahalgam attack: मुख्यमंत्री बोले- जाति धर्म पूछ कर बहन बेटियों का सिंदूर उजाड़ा गया

Pahalgam terrorist attack: कानपुर के हाथीपुर गांव पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आतंकवादियों के ताबूत में आखिरी कील ठोंकने का काम शुरू हो गया है। उन्होंने विपक्ष पर भी हमला बोला है।
2 min read
• •
Updated: 24 Apr 2025, 11:03 AM IST
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे हाथीपुर कानपुर

Pahalgam terrorist attack, UP Chief Minister Yogi Adityanath मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिजनों से मिलने के लिए हाथीपुर गांव पहुंचे। जहां उन्होंने शुभम द्विवेदी के पिता संजय द्विवेदी, पत्नी एशान्या से बातचीत की। इस मौके पर एशान्या ने मुख्यमंत्री को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कई बार रोते बिलखते संजय द्विवेदी को ढांढस बंधाना पड़ा। मौके का माहौल देखा मुख्यमंत्री की आंखें भी नम हो गई।

उत्तर प्रदेश की कानपुर के हाथीपुर गांव पहुंचे मुख्यमंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिवार वालों से बातचीत की। मुख्य मार्ग पर इकट्ठा भीड़ में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। उन्होंने सरकार से सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर लोगों के चेहरे पर गुस्सा दिखा।

22 अप्रैल को हुआ आतंकी हमला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते 22 अप्रैल को पहलगाम कश्मीर में आतंकवादियों ने पर्यटकों पर हमला किया है। जिसमें कानपुर के रहने वाले नौजवान शुभम द्विवेदी की भी मौत हुई है‌ जिनकी शादी दो माह पहले हुई थी। इस घटना की निंदा देश में ही नहीं विदेशों में भी हो रही है।

आतंकवाद अंतिम सांस ले रहा

मुख्यमंत्री ने कहा कि आतंकवाद अपनी अंतिम सांस ले रहा है। जाति धर्म पूछ कर बहन बेटियों का सिंदूर उजाड़ा गया है। सभ्य समाज इसे स्वीकार नहीं करेगा। भारत सरकार उग्रवाद और आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीत पर चल रही है। कल की बैठक में आतंकवाद के ताबूत में अंतिम कील ठोंकने की शुरुआत हुई है।

सरकार पीड़ित परिवार के साथ

इस दुखद घड़ी में सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। कल शुभम द्विवेदी के पिता से उनकी बातचीत हुई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदू मां बहनों के सिंदूर के साथ जो कृत्य किया गया है। ऐसे आतंकवादियों और उनके आकाओं को सबक सिखाया जाएगा। ‌यह वह सरकार नहीं है जो आतंकवादियों के मुकदमे वापस ले लेती है। ऐसे विषैला फलों को कुचलने का काम किया जाएगा।

Updated on:
24 Apr 2025, 11:03 AM IST
Published on: