1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kanpur News: बेटे की याद में टूट गई मां, उठाया खौफनाक कदम

Kanpur Crime News:कल्याणपुर में बेटे की मौत के सदमे से जूझ रही महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला तीन साल से अवसाद में थीं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

2 min read
Google source verification

कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र में बेटे की मौत के गहरे सदमे से जूझ रही एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम छा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार महिला लंबे समय से मानसिक तनाव में थी। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

लंबे समय से थी अवसाद से पीड़ित

जानकारी के अनुसार कल्याणपुर के आवास विकास-तीन निवासी दीनदयाल सिंह एक व्यवसायी हैं। उनके परिवार में पत्नी उर्मिला देवी (50) और दो बेटे सूरज व शिवा रहते हैं। परिजनों ने बताया कि करीब तीन वर्ष पहले उनके बड़े बेटे मोहित ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना के बाद से उर्मिला देवी गहरे सदमे में चली गई थीं और अक्सर बेटे को याद कर भावुक हो जाती थीं। परिवार के अनुसार वह लंबे समय से अवसाद से जूझ रही थीं और उनका इलाज भी चल रहा था। बावजूद इसके, उनकी मानसिक स्थिति में खास सुधार नहीं हो सका, जिससे परिवार के लोग भी काफी चिंतित रहते थे।

सोमवार शाम दीनदयाल सिंह जब घर पर खाना खाने पहुंचे तो उन्होंने पत्नी उर्मिला देवी को कई बार आवाज लगाई, लेकिन कमरे से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अनहोनी की आशंका होने पर वह कमरे में पहुंचे तो अंदर का दृश्य देखकर सन्न रह गए। उर्मिला देवी का शव पंखे से साड़ी के फंदे के सहारे लटका हुआ था। यह देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे घर में कोहराम छा गया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की बारीकी से जांच कराई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है।

क्या बोले थाना प्रभारी

कल्याणपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतका काफी समय से अवसाद की समस्या से जूझ रही थीं। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि महिला ने घर के अंदर साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है।वही अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

#USStrikesVenezuelaमें अब तक