1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रहस्यमय रोशनी को देखने के लिए उमड़ी भीड़, क्या यह नागमणि है?

Mysterious lights in Raebareli: रायबरेली में रहस्यमय रोशनी देखने के लिए दूर-दूर से लोग उम्र रहे हैं। जिसकी रोशनी आग के गोले की तरह है। लोग इसे नागमणि भी बता रहे हैं।

2 min read
Google source verification

Mysterious light is emerging in Raebareli, people call it Naagmani: रायबरेली में खेत के अंदर रहस्य में वास्तु की चमक लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है जिसकी चर्चा जंगल में आग की तरह क्षेत्र में फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। अटकलों का बाजार गर्म है। लोगों का कहना है कि यह नागमणि भी हो सकती है। कुछ लोगों का मानना है कि यह प्राकृतिक भी हो सकता है। फिलहाल लोग प्रशासन की तरफ आशा भरी दृष्टि से देख रहे हैं। उन्होंने बताया कि रहस्य में वस्तु का खुलासा प्रशासन ही कर सकता है। मामला बछरावां थाना क्षेत्र का है।

बांदा बहराइच राजमार्ग की घटना

उत्तर प्रदेश के रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र अंतर्गत बांदा-बहराइच राजमार्ग चर्चा का विषय बना है। राजमार्ग के किनारे खेत में एक अजीबोगरीब वस्तु चमक रही है। चमक इतनी तेज है कि दूर से लोगों को दिखाई पड़ रहा है। जिसका वीडियो बनाकर लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। यह चमक आग के गोले के समान दिखाई पड़ रही है।

लोगों की भीड़ इकट्ठा

मौके पर मौजूद लोगों में चर्चा है कि यह नागमणि भी हो सकती है। ‌जिस पर प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। लोगों का कहना है कि यह नागमणि भी हो सकती है, वहीं राजेश कुमार ने बताया कि प्राकृतिक या कोई अन्य कारण से भी यह रोशनी आ सकती है। रोशनी देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

शाम 7:30 से 8 के बीच चमकता है अनोखा वस्तु।

दरअसल बांदा-बहराइच राजमार्ग पर स्थित पश्चिम गांव में पेट्रोल पंप स्थित है। हाईवे से लगभग 100 मीटर की दूरी पर एक बिजली का खंभा भी लगा हुआ है। उसी के पास से यह रोशनी निकल रही है। करीब तीन दिनों से यह दिखाई पड़ रही है। यह रोशनी शाम को 7:30 बजे से 8:00 बजे के बीच लोगों को दिखाई पड़ती है और करीब 30 से 45 सेकंड तक चमकती है। 30 से 45 सेकंड की इस चमक को देखने के लिए आसपास के गांव के लोग भी मौके पर पहुंच रहे हैं। अधिकांश लोगों का मानना है कि यह चमक नागमणि की है। फिलहाल लोग प्रशासन की तरफ आशा भरी दृष्टि से देख रहे हैं कि जानकारी मिल सके कि आखिर में यह चमक किसकी है?

#USStrikesVenezuelaमें अब तक