16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kanpur Dehat News: पहले दिखाया असली सोना, फिर थमा दी पीतल की माला…महिला समेत पांच गिरफ्तार

Kanpur Dehat fraud gang:अकबरपुर में पुलिस ने सोने के जेवर सस्ते में दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से पीतल की मालाएं, मोबाइल और नकदी बरामद की गई।

2 min read
Google source verification

कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने सोने के जेवर सस्ते दाम में दिलाने का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। चेकिंग के दौरान महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से एक किलो 724 ग्राम पीतल की मालाएं, छह मोबाइल फोन और 21 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने शिवली के एक कपड़ा कारोबारी को झांसे में लेकर 10 लाख रुपये की ठगी करने की बात स्वीकार की है।

साड़ी खरीदने के बहाने बनाया संपर्क

पुलिस के मुताबिक शिवाजी नगर शिवली निवासी कपड़ा कारोबारी फैयाज पुत्र निसार अली ने 12 मार्च को अकबरपुर कोतवाली में ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि सितंबर 2025 में उनकी दुकान पर दो पुरुष और एक महिला आए थे। तीनों ने दुकान से दो साड़ियां खरीदीं और बातचीत के दौरान खुदाई में मिले सोने-चांदी के जेवर सस्ते दाम में बेचने की बात कही। भरोसा दिलाने के लिए उन्होंने सोने का एक मनका जांच के लिए दिया, जो जांच में असली निकला।

पीतल की माला को बताया सोना

आरोपियों ने कारोबारी को अकबरपुर बुलाया और उसे पीतल की माला को सोने की बताकर सौदा तय कर लिया। झांसे में आए कारोबारी ने 10 लाख रुपये दे दिए। बाद में जब उसे ठगी का एहसास हुआ तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस गिरोह की तलाश में जुट गई।देर रात अकबरपुर कोतवाल हरमीत सिंह पुलिस टीम के साथ बनारअलीपुर बंबे के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पेड़ों के नीचे संदिग्ध हालत में खड़े कुछ लोगों पर शक हुआ। पुलिस ने घेराबंदी कर तलाशी ली तो उनके पास से छह मोबाइल फोन, एक किलो 724 ग्राम पीतल की मालाएं और 21 हजार रुपये नकद बरामद हुए।

महिला समेत पांच शातिर गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से पपिया उर्फ प्रभू पुत्र शंकर निवासी बंथरा सिकंदरामऊ लखनऊ, मोहन पुत्र कन्हैयालाल व लालसिंह पुत्र कन्हैयालाल निवासी नवलपुरा खुर्जा सिटी बुलंदशहर, किशन उर्फ पिकला पुत्र मान सिंह निवासी छतईखेड़ा थाना अजगैन उन्नाव और शांति देवी पत्नी स्व. लक्ष्मण को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सभी ने शिवली के कपड़ा कारोबारी से ठगी करने की बात स्वीकार कर ली। वही पुलिस के अनुसार गिरफ्तार शांति देवी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। वर्ष 2014 में वह अपने पति लक्ष्मण सिंह की हत्या के आरोप में दिल्ली की तिहाड़ जेल जा चुकी है। पुलिस ने सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद उनका चालान कर दिया।

#USStrikesVenezuelaमें अब तक