22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kanpur News:’बाहर आ जा’ बोलकर बुलाया, फिर भाई संग टूट पड़ा: साले का हाथ लहूलुहान कर भागा जीजा

Kanpur crime news:कानपुर के कल्याणपुर में जीजा अमरनाथ कश्यप ने भाई लक्ष्मीकांत संग साले अभिषेक निषाद पर बांका-डंडे से हमला किया। फोन कर बुलाकर वार किया, उंगलियां कटीं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
2 min read
Google source verification

सांकेतिक फोटो

कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बारासिरोही में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पारिवारिक विवाद में जीजा ने अपने भाई के साथ मिलकर साले पर बांका और डंडे से हमला कर दिया। हमले में युवक के बाएं हाथ की हथेली और उंगलियां बुरी तरह कट गईं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फोन कर बाहर बुलाया, फिर किया हमला

पीड़ित अभिषेक निषाद निवासी बारासिरोही ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम को जीजा अमरनाथ कश्यप ने उसे फोन किया और गाली-गलौज करने लगा। बात बढ़ने पर अमरनाथ ने उसे घर से बाहर आने को कहा। अभिषेक जैसे ही घर से कुछ दूरी पर पहुंचा, वहां पहले से घात लगाए बैठे जीजा अमरनाथ और उसके भाई लक्ष्मीकांत कश्यप ने उस पर हमला बोल दिया।

आरोप है कि अमरनाथ ने बांका से वार किया, जबकि लक्ष्मीकांत ने डंडे से पीटा। अचानक हुए हमले में अभिषेक के बाएं हाथ की हथेली और तीन उंगलियां कट गईं। खून से लथपथ अभिषेक की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले।

इलाज के बाद थाने पहुंचा पीड़ित

परिजनों ने घायल अभिषेक को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उंगलियों में गहरे घाव आए हैं। होश में आने के बाद अभिषेक ने बुधवार को कल्याणपुर थाने पहुंचकर पूरे मामले की तहरीर दी।

पुलिस बोली- पुराना है विवाद

थाना प्रभारी कल्याणपुर संतोष सिंह ने बताया कि पीड़ित अभिषेक निषाद की शिकायत पर जीजा अमरनाथ कश्यप और उसके भाई लक्ष्मीकांत के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से पारिवारिक विवाद चल रहा है। उसी रंजिश में यह हमला किया गया। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।थाना प्रभारी ने कहा कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जांच में मिले तथ्यों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।