2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kanpur News:12 साल का प्यार, 2 महीने पहले इनकार और फिर लगाया मौत को गले

Kanpur Suicide:कानपुर के चकेरी में 30 वर्षीय हार्डवेयर दुकानदार अंकित जायसवाल ने फांसी लगाकर जान दी। सूरत की युवती से 12 साल का प्रेम प्रसंग था। अंतरजातीय बताकर शादी से इनकार करने पर तनाव में था। पुलिस जांच में जुटी है। हालांकि कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है।

2 min read
Google source verification

मृतक की फाइल फोटो

कानपुर, चकेरी थाना क्षेत्र के काजीखेड़ा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्रेमिका के शादी से इनकार करने पर 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों की तहरीर का इंतजार कर रही है।

12 साल पुराना था प्रेम प्रसंग

काजीखेड़ा निवासी अंकित जायसवाल घुमनी बाजार में हार्डवेयर की दुकान चलाते थे। छोटे भाई अवनीश जायसवाल के मुताबिक, अंकित की सूरत की रहने वाली एक युवती से करीब 12 साल से दोस्ती थी। दोनों की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्रेम प्रसंग में बदल गई। परिजनों का आरोप है कि युवती पिछले कई सालों से अंकित को प्रेमजाल में फंसाकर उससे रुपये ऐंठ रही थी। अंकित ने कई बार उससे शादी की बात की, लेकिन युवती टालमटोल करती रही।

अंतरजातीय बताकर किया शादी से इनकार

करीब दो महीने पहले युवती ने अंतरजातीय विवाह का हवाला देते हुए अंकित से शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इस इनकार के बाद से अंकित गहरे सदमे में चला गया था। वह अक्सर गुमसुम रहता था और किसी से ज्यादा बात नहीं करता था। परिवार ने उसे समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह लगातार तनाव में था।इसी दौरान अंकित कमरे में पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। शाम को जब अंकित की बहन मानसी घर लौटी तो उसने भाई को फंदे से लटका देखा। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस जांच में जुटी, सुसाइड नोट नहीं मिला

सूचना मिलते ही चकेरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। कमरे की तलाशी ली गई, लेकिन कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों की लिखित तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।