1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pahalgam attack: लखनऊ एयरपोर्ट में उतारे गए दो पार्थिव शरीर, डिप्टी सीएम ने दी श्रद्धांजलि, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार

Pahalgam terrorist attack पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों में से दो के पार्थिव शरीर लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारे गए। जहां उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने दोनों को श्रद्धांजलि दी। ‌शुभम के पिता से भी मुलाकात की। बोले शुभम आपका पुत्र ही नहीं बल्कि भारत का बेटा है, प्रदेश का बेटा है। राजकीय सम्मान के साथ आज अंतिम संस्कार होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Narendra Nath Awasthi

•

Updated: 24 Apr 2025, 7:41 AM IST

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए 26 लोगों में से दो के पार्थिव शरीर लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारे गए। यूपी सरकार में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने दोनों के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। एक्स पर उन्होंने अपनी वेदना साझा की। बोले आतंकवादियों को ऐसी मौत मिलेगी कि उनकी रूह कांप जाएगी। इधर पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ करने की तैयारी हो रही है। अपर पुलिस आयुक्त हरिश्चंद्र ने बताया कि जिला प्रशासन और कमिश्नरेट पुलिस ने इसकी तैयारी की है। ड्योढ़ी घाट पर शुभम द्विवेदी का अंतिम संस्कार होगा।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार की योजना: प्रत्येक ग्राम पंचायत से 25 परिवारों का होगा चयन, प्रतिवर्ष 1.25 लाख रुपए की हो जाएगी आमदनी

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पहलगाम आतंकी घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भारत आतंकवादियों को चुन चुन कर मारेगा। उपमुख्यमंत्री लखनऊ हवाई अड्डे पर आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे थे। उन्होंने शुभम द्विवेदी के पिता संजय द्विवेदी से मुलाकात की और गले लगा कर उन्हें ढांढस बंधाया। बोले शुभम आपका पुत्र नहीं, बल्कि भारत का बेटा है, प्रदेश का बेटा है। शुभम की मृत्यु का बदला भारत अवश्य लेगा। आतंकवादियों को ऐसी मौत मिलेगी कि उनकी रूह भी कांप जाएगी।

नेपाल के रहने वाले संदीप का पार्थिव शरीर भी लाया गया

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक में एक्स पर अपनी वेदना साझा की है। इसके पहले लखनऊ एयरपोर्ट पर आतंकी हमले में मारे गए दो लोगों के पार्थिव शरीर को उतारा गया। जिसमें कानपुर के शुभम द्विवेदी और नेपाल के रहने वाले संदीप न्यौपानी शामिल है। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने दोनों के ही पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।