जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत से 25 सबसे गरीब परिवारों की पहचान की जाएगी और उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। यह योजना 2 अक्टूबर 2024 को शुरू की गई है। अगले 1 वर्ष में राज्य से गरीबी मिटाना पॉवर्टी योजना का उद्देश्य है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश मीणा, परियोजना निदेशक तेजवंत सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी क्षमानाथ राय, समाज कल्याण अधिकारी डॉ नीलम सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी राज बहादुर सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।