
फोटो सोर्स- 'X' पंकज गुप्ता
Sadar MLA Pankaj Gupta: उन्नाव के सदर विधायक पंकज गुप्ता ने उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा पेपर में "पंडित" शब्द को लेकर आए प्रश्न पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सरकारी मशीनरी समाज को बांटने का काम कर रही है, जिससे सरकार की छवि धूमिल हो रही है। अभी घूसखोरी पंडित फिल्म का विवाद थमा नहीं था कि एक नया प्रकरण "पंडित" शब्द को लेकर आ गया है, जिसमें प्रश्न पूछा गया कि अवसर के अनुसार बदलने वाले के नाम बताएं, जिसमें विकल्प के रूप में "पंडित" शब्द दिया गया था। ऐसे प्रकरण समाज को विभाजित करने का काम करते हैं। फेसबुक पेज पर सदर विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि इस कृत्य को करने वाले को चिन्हित कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव के भाजपा विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि सरकारी मशीनरी समाज को बांटने में लगी है। घूसखोर पंडित फिल्म का विवाद थमा नहीं था कि एक नया मामला सामने आ गया। पुलिस उपनिरीक्षकों की भर्ती में पूछा गया प्रश्न का विकल्प "पंडित" दिया गया, जो वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है। इस प्रकार के प्रकरण समाज को विभाजित करने का काम करते हैं। "पंडित" शब्द हमारी संवेदनाओं से जुड़ा हुआ है। उन पर लगातार हमला किया जा रहा है। ऐसे में प्रश्न उठता है।
सदर विधायक ने कहा कि प्रश्न पत्र से प्रश्न को हटाने से काम नहीं चलने वाला है। साजिश करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए, ऐसे लोगों को चिन्हित किया जाए, जिससे कि भविष्य में इस प्रकार की समाज विभाजन की गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।
पंकज गुप्ता ने कहा कि पंडित शब्द हमारी संवेदनाओं से जुड़ा हुआ है। हमारे लिए आराध्य है। जिस पर लगातार हमला करके सनातन को बांटने का कार्य किया जा रहा है। इस प्रकार की साजिश रचने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। यह जानने की जरूरत है कि वह व्यक्ति किस मानसिकता से काम कर रहा है।
पंकज गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की योजनाएं समाज के सभी वर्गों के लिए बनाई जाती हैं। ऐसे में इन्हें बांटने के लिए कुचक्र रचा जा रहा है। कभी क्षत्रीय और ब्राह्मणों को, तो कभी लोधी और कुर्मी, तो कभी समाज के अन्य वर्गों की लड़ाई दिखाई जाती है। छोटे-छोटे विषयों को बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया जा रहा है। सनातन के बैठने से हम कमजोर होंगे और विधर्मी मजबूत होंगे।
Published on:
16 Mar 2026 10:54 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
