12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP SI नागरिक पुलिस सीधी भर्ती परीक्षा: एडमिट कार्ड दिखाकर बसों में निशुल्क यात्रा, यूपीएसआरटीसी ने किया खंडन

UP SI Civil Police Direct Recruitment Exam: यूपी एसआई परीक्षा में शामिल अभ्यार्थियों को एडमिट कार्ड दिखाकर निशुल्क यात्रा की सुविधा का यूपीएसआरटीसी ने खंडन किया है। इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। देखें आदेश...

2 min read
Google source verification
परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते एएसपी, फोटो सोर्स- उन्नाव पुलिस

फोटो सोर्स- उन्नाव पुलिस

UPSRTC issues order on UP SI 14-15 March police recruitment exam: यूपी सब इंस्पेक्टर पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर खबर वायरल हो रही है कि 14 और 15 मार्च को होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा में UPSRTC की बसों में निशुल्क यात्रा होगी। जिस पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने स्पष्टीकरण दिया है कि सोशल मीडिया पर वायरल खबर भ्रामक है। इस प्रकार का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।‌ जिला प्रशासन परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष संपन्न करने के लिए पुलिस लाइन में कंट्रोल-रूम स्थापित किया है। जहां से परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाएगी।

यूपीएसआरटीसी ने जारी किया खंडन

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक अनिल कुमार ने खंडन जारी किया है। उन्होंने बताया कि 14 और 15 मार्च को होने वाली लिखित परीक्षा के दौरान परिवहन निगम की बसों में एडमिट कार्ड दिखाकर निशुल्क यात्रा की खबर सोशल मीडिया 'एक्स' पर प्रसारित की जा रही है। जो भ्रामक है। सोशल मीडिया पर मिस्टर गोपाल ने यह पोस्ट वायरल किया है। जो पूर्णतः असत्य एवं भ्रामक है। इसकी जानकारी उन्होंने सभी क्षेत्रीय प्रबंधक, सेवा प्रबंधन सहायक, क्षेत्रीय प्रबंधक डिपो और डिपो प्रभारी को दी है। ‌

प्रचार-प्रसार करने के दिए गए निर्देश

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक संचालन अनिल कुमार ने पत्र के माध्यम से बताया कि निगम मुख्यालय की तरफ से निगम की बसों में निशुल्क यात्रा किए जाने के विषय में कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। सोशल मीडिया पर प्रसारित सूचना भ्रामक और गलत है। बस स्टेशनों पर हेल्प डेस्क के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए, जिससे कि अभ्यर्थियों में निशुल्क यात्रा संबंधी असमंजस की स्थिति उत्पन्न ना हो। चालकों और परिचालकों को भी इस संबंध में जानकारी दी जाए ताकि मार्ग में किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न ना हो। ‌

परीक्षा केंद्रों और कंट्रोल रूम का किया गया निरीक्षण

इधर अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह ने पुलिस लाइन में बनाए गए कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाएगी; किसी प्रकार की समस्या आने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। ‌इसके साथ ही उन्होंने डॉक्टर जी. नाथ जी दयाल बालिका इंटर कॉलेज में परीक्षा रिहर्सल का निरीक्षण किया। परीक्षा के दौरान केंद्र में तैनात होने वाले पुलिस बल से मुलाकात की और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न करना हमारी प्राथमिकता है। किसी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।‌