
फोटो सोर्स- पत्रिका
18-year-old youth commits suicide: उन्नाव में प्रेम प्रसंग में असफल रहने पर 18 साल के एक युवक ने आत्महत्या कर ली। उसके पहले उसने एक सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें प्रेमिका और परिवार के सदस्यों के बारे में बातें लिखी हैं। शायरी के साथ अंग्रेजी में लिखा कि "आई विल ऑलवेज योर्स... आखिरी खत प्रेमिका के नाम।" घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से बातचीत की, शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना अजगैन थाना क्षेत्र की है।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव के अजगैन थाना क्षेत्र अंतर्गत महिपत खेड़ा निवासी 18 वर्षीय अनुराग ने फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही माता-पिता और भाई-बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में उसने एक सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें घुट-घुट कर जीने की बात लिखी है। वह लिखता है, "मम्मी-पापा, मुझे माफ कर देना। वह एक विफल बेटा, भाई और प्रेमी है। मैं जीवन में हर जगह हार चुका हूं।" प्रेम संबंधों का भी उसने जिक्र किया है। लिखता है कि "ना चांद अपना था, ना तू अपना था। काश दिल भी समझ लेता कि सब सपना था।"
अनुराग ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि मेरी मौत के बाद प्रेमिका को परेशान ना किया जाए। छोटे भाई के लिए उसने अपने कपड़े, जूते, घड़ी और परफ्यूम छोड़ने की बात कही है। इसके साथ ही बहन का खास ख्याल रखने को भी लिखा है। अनुराग का सुसाइड नोट पढ़कर लोगों की आंखें नम हो गईं। अजगैन थाना पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Published on:
09 Mar 2026 09:52 am
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
