6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीसीटीवी कैमरे के ऊपर स्प्रे डाला, एटीएम कैश बॉक्स को तोड़ की नगदी की चोरी, दो गिरफ्तार

ATM thief arrested: उन्नाव में एटीएम को लूटने वाले दो को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से नगदी भी बरामद हुई है। पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ कानपुर नगर और गंगा घाट थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं।

2 min read
Google source verification
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी, फोटो सोर्स- उन्नाव पुलिस

फोटो सोर्स- उन्नाव पुलिस

Thief arrested for stealing cash from ATM: उन्नाव में पुलिस ने एटीएम से कैश बॉक्स तोड़कर नगदी चुराने वाले को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से नगदी भी बरामद की गई है। पुलिस पूछताछ के दौरान जानकारी हुई कि वे सीसीटीवी कैमरे के ऊपर स्प्रे डालकर अपने आप को छुपाने का काम करते थे। एटीएम मशीन के कैश डिस्पेंसर बॉक्स को तोड़ नगदी को चुरा कर नौ दो ग्यारह हो गए। 3 मार्च 2026 को हुई इस घटना के संबंध में संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए कानपुर नगर निवासी सहित दो को गिरफ्तार किया है। घटना गंगा घाट थाना क्षेत्र की है।

भारतीय स्टेट बैंक के मैनेजर ने दर्ज कराया मुकदमा

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के गंगा घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक के मैनेजर ने तहरीर देकर एटीएम में चोरी की जानकारी दी। अपने तहरीर में उन्होंने बताया कि बीते तीन मार्च को शाम 4 बजे एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे के ऊपर स्प्रे डालकर मशीन से 49500 की चोरी कर ली गई। इस दौरान एटीएम मशीन के कैश डिस्पेंसर बॉक्स को तोड़ दिया गया। मिली तहरीर के आधार पर गंगा घाट थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 305(A), 331(4), 317(2) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया। ‌

नगदी सहित दो गिरफ्तार

गंगा घाट थाना पुलिस ने बताया कि इस संबंध में दो को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें मेहुल पुत्र उमेश चंद्र निवासी बालाजी वाली गली शुक्लागंज गंगा घाट और अरविंद अवस्थी पुत्र रामावतार निवासी बलहापारा घाटमपुर कानपुर नगर‌ शामिल हैं। जिनके पास से 10200 बरामद किया गया है। इसके साथ ही पेचकस और प्लास भी बरामद किया गया है।

दोनों के आपराधिक इतिहास का खुलासा

गंगा घाट थाना पुलिस ने बताया कि दोनों का अपराधिक इतिहास भी निकल कर सामने आया है। मेहुल के खिलाफ कानपुर नगर के अलग-अलग थानों में नौ मुकदमे और अरविंद अवस्थी के ऊपर 6 मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र, हेड कांस्टेबल विजय कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे। ‌