5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आवारा पशुओं को बचाने में किसान की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

Farmer killed after being run over by train: उन्नाव में रेल पटरी पर घूम रहे आवारा जानवरों को ट्रेन से बचाने के लिए एक किसान ने अपनी जान दे दी। घटना के समय एक मालगाड़ी कानपुर-उन्नाव-बालामऊ रेल रुट पर जा रही थी।

less than 1 minute read
Google source verification

Farmer killed after being run over by train: उन्नाव में आवारा जानवरों को बचाने के लिए आगे आये एक किसान ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। रेलवे पुलिस ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। कानपुर-उन्नाव-बालामऊ रेल मार्ग की है। घटना के समय मालगाड़ी निकल रही थी। ‌

जानवर चराने के लिए गया था किसान

उत्तर प्रदेश के उन्नाव-बालामऊ रेल मार्ग पर मेथी टिकुर के पास उस समय दर्दनाक हादसा हो गया। जब घर के जानवरों को चराने के लिए गए किसान को रेल पटरी पर आवारा जानवर चरते दिखाई पड़े। उन्हें बचाने के लिए वह रेल पटरी की तरफ चला गया। आवारा जानवरों को तो बचा लिया, लेकिन खुद ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। किसान की पहचान 52 वर्षीय जालिपा पाल निवासी जालिम खेड़ा, थाना माखी, के रूप में हुई। जालिपा के सर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौत हो गई।

आवारा जानवरों को बचाने में गई जान

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। इस संबंध में ग्राम प्रधान पुत्र राधेश्याम ने थाना पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर रेलवे पुलिस भी पहुंच गई। स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रेलवे पुलिस भी घटना की जांच कर रही है। ‌