3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा: अनियंत्रित पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, पांच घायल

Accident in Unnao: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। जब तेज रफ्तार पिकअप डिवाइडर पर चढ़कर अनियंत्रित हो गया, हादसे में दो की मौत हो गई। पिकअप सवार फरीदाबाद से होली मनाने के लिए आ रहे थे।

2 min read
Google source verification
रोड एक्सीडेंट, फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

Agra-Lucknow Expressway Accident: उन्नाव के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लगातार दूसरे दिन हादसा हो गया। जब तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। पिकअप में कई सवारियां बैठी थीं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने यूपीडा के साथ राहत और बचाव चलाया। सभी को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया। पांच अन्य घायलों का उपचार चल रहा है, जिनमें से तीन की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। घटना बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र की है।

होली मनाने अपने घर आ रहे थे

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। सूचना पाकर स्थानीय थाना पुलिस और यूपीडा की टीम ने राहत और बचाव कार्य चलाया और एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

मृतकों और घायलों के नाम

पिकअप चालक 28 वर्षीय मुरारी निवासी गांव-थाना माखी और तीन वर्षीय खुशबू पुत्री मोनू को मृत्यु घोषित कर दिया। 30 वर्षीय मोनू, 32 वर्षीय शिव मूर्ति, 40 वर्षीय मुंशीलाल, 3 वर्षीय खुशबू, और 8 वर्षीय महक पुत्रीगण मोनू घायल हो गए। जिनका उपचार स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों ही परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

होली मनाने के लिए फरीदाबाद से गांव आ रहे थे

मोनू के अनुसार, वह पिकअप वाहन से होली मनाने के लिए फरीदाबाद से अपने गांव औरास आ रहा था। रास्ते में भी यह हादसा हो गया। यूपीडा की टीम ने दुर्घटना स्थल से वाहन को हटा दिया है। दुर्घटना के बाद मौके पर यातायात बाधित हो गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को एक्सप्रेसवे से हटकर अलग कर दिया। इसके बाद यातायात बहाल हुआ। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।