9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस पर पथराव करने की घटना: एक को किया गया गिरफ्तार

Man who attacked police arrested: उन्नाव में पुलिस पर हमला करने वालों में से एक को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। इसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। ‌

less than 1 minute read
Google source verification
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी, फोटो सोर्स- उन्नाव पुलिस

फोटो सोर्स- उन्नाव पुलिस

Man arrested for pelting stones at police उन्नाव में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी जब होली के मौके पर शराब पीकर गांव में गाली-गलौज कर रहे युवक की शिकायत पुलिस के पास आई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाली-गलौज करने वालों को रोकने का प्रयास किया। इस पर पुलिस पर पथराव की घटना हुई थी। इस मामले में आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने हमला करने वाले को गिरफ्तार किया है। जिसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। उन्नाव पुलिस ने इस संबंध में जानकारी दी।

होली पर हुई थी पथराव की घटना

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हड़हा गांव में 4 मार्च को पुलिस को जानकारी मिली कि अंकित शराब के नशे में गाली गलौज कर रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर गई पुलिस ने अंकित को ऐसा करने से रोका। इस पर मौके पर पथराव शुरू हो गया, जिससे पुलिस को चोट आई और गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया गया।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस वालों को भेजा गया। इस संबंध में अचलगंज थाने में मुकदमा भी दर्ज किया गया था, जिसमें बीएनएस की धारा 191(2), 190, 115(2), 352, 351, 312(5), 121, 132, 324(3), 109, 126(2) और 7CL एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई थी।

अचलगंज थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

अचलगंज थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी 25 वर्षीय श्रवण कुमार पुत्र मक्का सोनकर निवासी हड़हा थाना अचलगंज को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शुक्ला, अपराध निरीक्षक इरशाद त्यागी, उपनिरीक्षक शिवकुमार पांडे सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।