26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुशखबरी: आज शुक्रवार को छुट्टी घोषित, सभी सरकारी कार्यालय, अदालत और स्कूल रहेंगे बंद, देखें आदेश

Holiday on 13 March: उन्नाव की अदालत में आगामी 13 मार्च, 26 अगस्त, 28 अगस्त और 10 नवंबर को छुट्टी घोषित की गई है। आगामी 13 मार्च को सभी स्कूलों और सरकारी कार्यालयों में भी छुट्टी रहेगी।
2 min read
Google source verification
विद्यालय का निरीक्षण करते एएसपी, फोटो सोर्स- उन्नाव पुलिस

फोटो सोर्स- उन्नाव पुलिस

Holiday declared on 13 March: उन्नाव में आगामी 13 मार्च को परिषदीय विद्यालय, ऑफिस और कचहरी में छुट्टी रहेगी। 13 मार्च को रमजान महीने का आखिरी शुक्रवार है। इस दिन अलविदा की नमाज पढ़ी जाएगी। संबंधित विभागों की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। इसी प्रकार का एक आदेश जनपद न्यायालय की तरफ से सार्वजनिक किया गया है, जिसमें बताया गया है कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद की तरफ से न्यायालयों के लिए वर्ष 2026 में पांच स्थानीय अवकाश घोषित करने को कहा गया है। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय या अन्य अवकाश, द्वितीय शनिवार या रविवार को पड़ने की स्थिति में, उसके स्थान पर अतिरिक्त अवकाश किए जाने को कहा है।‌ जिला जज ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा कि पांच स्थानीय अवकाश के अतिरिक्त रविवार को पड़ने वाली छुट्टियों की जगह अतिरिक्त छुट्टी की तिथि निश्चित की गई है।

परिषदीय विद्यालयों में छुट्टी

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बेसिक शिक्षा परिषद से जारी आदेश के अनुसार रमजान महीने की आखिरी जुम्मे की नमाज आगामी 13 मार्च को है। जिसको देखते हुए परिषदीय विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। इसके साथ ही मान्यता प्राप्त विद्यालयों में भी अवकाश का आदेश लागू रहेगा। खंड शिक्षा अधिकारी सरोसी ने इस संबंध में जानकारी दी। ‌जिलाधिकारी ने भी घोषित किया अवकाश जिला प्रशासन ने भी अलविदा की नमाज के लिए 13 मार्च शुक्रवार को छुट्टी की घोषणा की है। ‌ इसके अतिरिक्त 22 मार्च को ईद उल फितर की छुट्टी रहेगी जो सार्वजनिक अवकाश के रूप में घोषित किया गया है। ‌

जनपद न्यायालय ने जारी किया आदेश

जनपद न्यायालय से जारी सूचना के अनुसार 13 मार्च को रमजान का अंतिम शुक्रवार है। इस दिन स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इसके अतिरिक्त, 26 अगस्त को बारावफात, 28 अगस्त को रक्षाबंधन और 10 नवंबर को दीपावली का अवकाश घोषित किया गया है। इसके साथ ही महाशिवरात्रि की छुट्टी रविवार को होने के कारण अब 11 नवंबर को दिवाली की छुट्टी मिल रही है। इसी प्रकार, 8 नवंबर रविवार के दिन दिवाली की छुट्टी है, जिसके स्थान पर 24 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

उन्नाव

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग