Big mistake, sister identified dead body as brother कानपुर में बहन ने शव के शिनाख्त में गलती कर दी। लेकिन पुलिस की छानबीन से इस बात का समय खुलासा हो गया कि शव के शिनाख्त करने में गलती हुई है।
Big mistake, sister identified dead body as brother कानपुर में बहन ने भाई के शव को शिनाख्त करने में गलती क्या कर दी? पूरे घर में कोहराम मच गया। यहां पुलिस की भूमिका सराहनीय रही। जब वह युवक के विषय में जानकारी करने के लिए कार्य स्थल पर पहुंच गई। सामने मृतक को देखकर पुलिस चौक गई। बोली तुम तो जिंदा हो। जल्दी से थाना जाओ और अपने जिंदा होने की जानकारी दो। नहीं तो तुम्हारा नाम से शव का पोस्टमार्टम हो जाएगा। फिलहाल युवक ने राहत की सांस ली। मामला घाटमपुर कानपुर नगर से जुड़ा है। जबकि युवक कानपुर देहात का रहने वाला है।
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के ईदुरूख निवासी अजय संखवार भीतरगांव स्थित भट्टे पर मजदूरी करता है। बीते 13 जून को घाटमपुर पुलिस भीतरगांव पहुंची। जहां उन्होंने अजय के विषय में जानकारी प्राप्त की। इसी बीच अजय मौके पर आ गया। जिसे देखकर पुलिस चौंक गई। उन्होंने बताया कि तुम्हारी बहन ने लावारिस मिले शव की शिनाख्त अजय के रूप में की है। तुम जल्दी से घाटमपुर थाने पहुंचो और अपने जिंदा होने की जानकारी दो।
घाटमपुर पुलिस से मिली जानकारी से अजय के पैरों तले जमीन खिसक गई। वह तत्काल घाटमपुर थाने पहुंचा। जहां उसने अपने जिन्दा होने की जानकारी दी। इधर अजय ने अपने घरवालों से बातचीत की। उन्हें भी थाने पर बुलाया पर बुलाया गया और बातचीत की गई।
बीते 12 जून को घाटमपुर स्थित मुख्य चौराहे पर एक युवक का शव मिला। जिसकी शिनाख्त सुमन ने अजय संखवार के रूप में की। इसके लिए शरीर में उसने कई निशान बताएं। जो अजय के भी थे। लेकिन हकीकत सामने आने के बाद अजय और उसके परिवार वालों ने राहत की सांस ली। बहन सुमन बार-बार यही कह रही है कि वह अपने भाई को नहीं पहचान सकी। घर में खुशी का माहौल है। इधर घाटमपुर पुलिस शव के शिनाख्त का प्रयास कर रही है?