कानपुर

पोरबंदर में तटरक्षक बल का हेलीकॉप्टर क्रैश: शहीद की 10 महीने पहले हुई थी शादी, घर में मचा कोहराम

Porbandar Coast Guard helicopter crashes गुजरात के पोरबंदर में तटरक्षक बल का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें तीन जवान शहीद हो गए। इनमें कानपुर के रहने वाले सुधीर कुमार भी शामिल है। घटना की जानकारी मिलते ही घर में रोना पीटना मच गया। शहीद की शादी 10 महीने पहले हुई थी।

less than 1 minute read
Jan 06, 2025
गुजरात पोरबंदर में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद सुधीर कुमार की फाइल फोटो

Porbandar Coast Guard helicopter crashes गुजरात के पोरबंदर में तटरक्षक बल का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें चालक दल के तीन सदस्य शहीद हो गए। इनमें कानपुर के रहने वाले डिप्टी कमांडेंट भी शामिल है। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। शहीद की शादी 10 महीने पहले ही हुई थी। पत्नी बीते शनिवार को पोरबंदर से वापस आई थी। मृतक के पिता आर्मी से रिटायर हुए थे। जबकि एक भाई एयरफोर्स में है।

उत्तर प्रदेश के कानपुर के श्याम नगर निवासी सुधीर कुमार यादव गुजरात के पोरबंदर में तैनात थे। जो पिछले 8 साल से कोस्ट गार्ड में नौकरी कर रहे थे। बीते रविवार को तटरक्षक बल का एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर नियमित उड़ान पर था। जो रनवे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें चालक दल के सभी सदस्य घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार चालक दल में कमांडेंट सौरव, डिप्टी कमांडेंट सुधीर कुमार यादव, नाविक मनोज प्रधान को घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने दो को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक की उपचार के दौरान मौत हो गई।

10 महीने पहले हुई थी शादी

घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। डिप्टी कमांडर सुधीर कुमार यादव के पिता नवाब सिंह यादव आर्मी से रिटायर हुए थे। इसके बाद उन्होंने स्टेट बैंक आफ इंडिया ज्वाइन कर लिया। जहां वह मैनेजर की पोस्ट पर है। जबकि एक भाई धर्मेंद्र सिंह यादव एयरफोर्स में है। सुधीर कुमार यादव की शादी 10 महीने पहले आवृत्ति के साथ हुई थी। जो पटना में जुडिशल जज है। परिवार के सभी सदस्यों का रो- रोकर होकर बुरा हाल है।

Updated on:
06 Jan 2025 10:59 am
Published on:
06 Jan 2025 09:45 am