Rape allegation on constable posted in Ayodhya कानपुर में पीड़िता ने सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। अपनी शिकायती पत्र में उसने बताया कि आरोपी सिपाही ने उसे सांप से कटवाए, सूई चुभो दिया। जिससे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
Rape allegation on constable posted in Ayodhya कानपुर की महिला ने कांस्टेबल के ऊपर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। डीसीपी साउथ में शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। अपने शिकायती पत्र में उसने बताया कि शौच क्रिया के लिए जाते समय गांव का ही रहने वाला युवक जबरदस्ती उसे अपने साथ बाहर बने कमरे में ले गया। जहां उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। साथ में धमकी दी कि किसी को बताया तो जान से मार देंगे। इस संबंध में एडीसीपी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रिपोर्ट बनाकर आरोपी के तैनाती स्थल पर भेजा जा रहा है। मामला रेउना थाना क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के कानपुर में सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप लगाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने डीसीपी साउथ कार्यालय में शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। अपनी शिकायती पत्र में पीड़िता ने बताया कि सितंबर 2020 में उसके साथ उस समय दुष्कर्म हुआ है। जब वह सोच क्रिया के लिए जा रही थी। गांव के ही रहने वाले युवक ने धमकी देते हुए उसे चुप कर दिया। बोला किसी को बताया तो जहां से मार देंगे।
पीड़िता ने अपनी तहरीर में बताया कि गर्भ ठहरने पर 6 दिसंबर 2023 को उसे युवक ने अपने दोस्त के हाथ छोड़ दिया। 8 नवंबर 2023 को उसका गर्भपात कराया गया। उसके बाद पीड़िता को घर पर छोड़ दिया गया। लेकिन गर्भपात के कारण अत्यधिक रक्त स्राव बना रहा। जिसके कारण घटना की जानकारी अपनी मां को दी्। इसी बीच आरोपी युवक की पुलिस में नौकरी लग गई। जिसके बाद उसने शादी से इंकार कर दिया।
पीड़िता के अनुसार अत्यधिक दबाव के कारण आरोपी ने मंदिर नागोलीनपुर में लिखित समझौता कर शादी कर लिया। आश्वासन दिया कि बाद में सामाजिक रूप से शादी कर लेंगे। लेकिन बाद में वह अपनी बात से मुकर है। अत्यधिक दबाव बनने पर आरोपी उसे लेकर अपनी बहन के यहां चल गया। 9 जनवरी से 23 मई 2023 के बीच फतेहपुर में रखा है। इस दौरान भी उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। सामाजिक रूप से शादी करने का दबाव बनाने पर आरोपी सिपाही ने उसे सांप से कटवाया। सुई चुभो दी। जिससे इंफेक्शन हो गया, घाव बन गया। डीसीपी साउथ कार्यालय में दिए गए तहरीर में दोषी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
एडीसीपी साउथ महेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी इस समय अयोध्या में तैनात है। विस्तृत रिपोर्ट बनाकर अयोध्या भेजी जा रही है।