8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरठ की मुस्कान बनी औरैया की प्रगति यादव, प्रेमी की मदद से करवा दी पति की हत्या, तीन गिरफ्तार

औरैया में प्रगति यादव ने मेरठ की मुस्कान की तरह अपने पति की प्रेमी की मदद से हत्या कर करवा दी और ससुराल वालों के दुख में ऐसे शामिल हुई कि उसे कुछ पता ही नहीं। सीसीटीवी फुटेज की मदद से घटना का खुलासा हुआ। एसपी ने बताया कि तीन को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश जारी है। ‌

3 min read
Google source verification
पुलिस की गिरफ्त में मृतक पत्नी, उसका प्रेमी और सुपारी किलर

औरैया में मेरठ की घटना दोहराई गई। जब शादी के 15 दिन बाद पत्नी ने अपने प्रेमी की मदद से पति की हत्या करवा दी। जिसे दुर्घटना का रूप दिया गया था। सीसीटीवी फुटेज से मिली जानकारी के बाद पुलिस हत्यारों तक पहुंची। एसपी अभिजीत आर शंकर ने बताया कि हत्या का सौदा दो लाख में तय हुआ था। जिसमें एक लाख नगद दिया गया है। मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें पर पत्नी भी शामिल है। बाकी की तलाश जारी है। मामला सहार थाना क्षेत्र का है। ‌

यह भी पढ़ें: 

उत्तर प्रदेश के औरैया में के एसपी अभिजीत आर शंकर ने बताया कि 19 मार्च को एक जानकारी मिली कि सहार थाना क्षेत्र स्थित गेहूं के खेत में एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा है। शुरुआती जांच में ऐसा प्रतीत हुआ कि अज्ञात व्यक्तियों ने मारपीट कर घायल कर दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

उपचार के दौरान मौत

जिसकी पहचान दिलीप यादव मूल निवासी मैनपुरी हाल पता दिबियापुर औरैया के रूप में हुई। जिसको गोली मारी गई थी। दिलीप यादव की तीन दिन बाद उपचार के दौरान मौत हो जाती है। मृतक के भाई की तहरीर की आधार पर सहार थाना में मुकदमा दर्ज किया गया। ब्लाइंड मर्डर के खुलासे के लिए एसओजी और थाना पुलिस को लगाया गया।



ऑपरेशन त्रिनेत्र का मिला साथ

एसपी ने बताया कि ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत लगाए गए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। इसके बाद चौंकाने वाला खुलासा सामने आया। मृतक दिलीप यादव मोटरसाइकिल में किसी के साथ बैठकर जाता दिखाई पड़ा। जिसकी पहचान राम जी नागर निवासी औरैया के रूप में हुई। मुखबिर की सूचना पर रामजी नगर को गिरफ्तार करने गई पुलिस को मौके पर अनुराग यादव भी मिला। पुलिस की जांच में दोनों के पास असलहे मिले। दोनों से पूछताछ में घटना का खुलासा हुआ।

5 मार्च को शादी, 19 को पिटाई, 21 को मौत

मैनपुरी के भौगांव थाना क्षेत्र के नगला दीपा निवासी दिलीप यादव की शादी प्रगति यादव निवासी सिंहापुर थाना फफूंद के साथ 5 मार्च 2025 को हुई थी। ‌21 मार्च को दिलीप यादव की मौत हो गई। घटना के बाद प्रगति यादव अपने मायके से ससुराल आ गई। जहां वह ससुराल वालों के दुख में शामिल हुई। इधर पुलिस अधीक्षक ने दिलीप यादव की हत्या के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया। स्वाट और सहार थाना पुलिस ने घटना की जांच शुरू की। 

पुलिस अधीक्षक ने बताया-

एसपी अभिजीत आर शंकर ने बताया कि प्रगति यादव का अपने गांव के ही रहने वाले अनुराग यादव से पिछले 4 साल से प्रेम संबंध चल रहा था। यह जानकारी दोनों के घरवालों को भी थी। लेकिन घर वालों को यह मंजूर नहीं था। प्रगति यादव के विरोध के बाद भी उसकी शादी दिलीप यादव से करवा दी गई। 

काफी पैसे वाला था दिलीप यादव

एसपी के अनुसार प्रगति यादव ने अनुराग यादव को बताया कि उसका पति दिलीप काफी पैसे वाला है। रास्ते से हटा दिया जाए तो जिंदगी सुधर जाएगी। इसके लिए प्रगति यादव ने दिलीप को एक लाख दिया। दिलीप यादव को रास्ते से हटाने के लिए अनुराग यादव ने सुपारी किलर रामजी नागर उर्फ चौधरी निवासी औरैया से संपर्क किया। जिसे एक लाख रुपये एडवांस भी दे दिया। ‌ रामजी नागर ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिलीप यादव की हत्या कर दी। तीन को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें प्रगति यादव, अनुराग यादव, रामजी नगर शामिल हैं। अन्य की तलाश की जा रही है।