कानपुर

ढाई करोड़ रुपए का गांजा: यहां बनती है 10 रुपए वाली पुड़िया, मिले 37800 रुपए के सिक्के, पांच गिरफ्तार

Rs 2.5 crore of ganja recovered कानपुर पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिसमें महिला सरगना भी शामिल है। 2 कुंतल 33 किलो गांजा बरामद कर महिला सरगना सहित पांच को गिरफ्तार किया गया है। उस एरिया का भी पता चला है जहां छोटे-छोटे पैकेट बनाए जाते थे।

2 min read
Jan 11, 2026
फोटो सोर्स- कानपुर पुलिस

Rs 2.5 crore of ganja recovered कानपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी जब ढाई करोड़ रुपए के गांजे के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें महिला सरगना भी शामिल है। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने बताया कि गांजा सप्लाई करने वाली चेन की भी जानकारी मिली है, जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। यह सफलता सजेती और किदवई नगर थाना पुलिस को मिली है। किदवई नगर में गिरफ्तार महिला के पास से गांजा बिक्री के छोटे नोट और सिक्कों के रूप में पांच लाख 45 हजार रुपए बरामद हुए हैं। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों के बैंक अकाउंट और सप्लाई चेन की जांच के भी निर्देश दिए गए हैं। ‌

543000 नगद बरामद

उत्तर प्रदेश के कानपुर के पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने बताया कि नशाखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला सरगना सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से 543000 नगद बरामद हुए हैं। पकड़े गए रैकेट का नेपाल से अंतरराष्ट्रीय संबंध होने की जानकारी हुई है। तस्कर उड़ीसा से गांजा लाकर बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में सप्लाई करते हैं। पकड़े गए तस्करों में से एक शिवम ने बताया कि महीने में दो खेपें मिलती हैं। प्रत्येक खेप में 75-75 हजार रुपए मिलते हैं। जिसके सहयोगियों को भी पकड़ा गया है। दो गाड़ियां और पांच मोबाइल भी बरामद हुए हैं। 

कंजर पुरवा का नाम आया सामने

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि उड़ीसा, मध्य प्रदेश के रास्ते प्रयागराज और बांदा होते हुए कानपुर पहुंचते हैं। गांजे की तस्करी बस या ट्रकों के माध्यम से होती है। कानपुर में विधनू थाना क्षेत्र से होते हुए शहर के कंजर पुरवा गांव में स्टोर किया जाता है। इसके तमाम कोरियर काम कर रहे हैं जिनके माध्यम से यह माल घरों में रखा जाता है। यहीं पर गांजे की छोटी-छोटी पुड़िया बनती है।

महिला सरगना भी गिरफ्तार

रघुवीर लाल ने बताया कि गिरफ्तार की गई टीम से पूछताछ के बाद पूरे नेटवर्क की जानकारी मिली है। गांजा की सप्लाई करने वाले से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर के संबंधों को भी पता लगाया गया है। उड़ीसा से लेकर बांदा तक के सप्लाई चेन की जानकारी हुई है। उनके खातों की भी जांच की जा रही है। जिसमें बड़े पैमाने पर लेनदेन होता है।

बैंक अकाउंट और सप्लाई चेन की जांच के निर्देश

पिछले दिनों नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही चरण करोड़ की चरण को बरामद किया गया था। इसमें उत्तर प्रदेश नारकोटिक्स टीम भी पूछताछ कर रही है। सप्लाई चेन में शामिल लोगों और बैंक अकाउंट के संबंध में जांच के लिए टीम को निर्देशित किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय पकड़ बरामद की गई माल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में ढाई करोड़ रुपए है।

Also Read
View All

अगली खबर