कानपुर

शिवपाल सिंह यादव बोले- कार्यकर्ता भ्रष्ट अधिकारियों के नाम याद रखें, समय आने पर दंडित किया जाएगा

UP By Election 2024 कानपुर के सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन शिवपाल सिंह यादव ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुस्ताक सोलंकी के बाद इरफान सोलंकी और अब नसीम सोलंकी विधानसभा का प्रतिनिधित्व करेंगी।

less than 1 minute read
Nov 03, 2024

उत्तर प्रदेश के कानपुर पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में लगे अधिकारी निष्पक्ष होकर कार्य करें। सपा कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि वह ऐसे अधिकारियों पर नजर रखे। जो गलत तरीके से कार्य कर रहे हैं। समय आने पर उनके खिलाफ जांच करा कर दंडित करने का काम किया जाएगा। शिवपाल सिंह यादव सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव 2024 (UP By Election 2024) में सपा प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर आए थे। इस मौके पर अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सपा के साथ मिलकर गठबंधन प्रत्याशी को जीतने के लिए प्रतिबद्ध है। ‌

उत्तर प्रदेश के कानपुर के सीसामऊ में विधानसभा उपचुनाव हो रहे हैं। 13 नवंबर को मतदान होगा। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि नसीम सोलंकी इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी हैं। सीसामऊ की जनता उन्हें जिताने का काम करेगी। पहले मुस्ताक सोलंकी फिर इरफान सोलंकी और अब नसीम सोलंकी विधानसभा का प्रतिनिधित्व करेंगे।‌ इस मौके पर उन्होंने भाजपा सरकार पर भी हमला बोला। बोले इंडिया गठबंधन सभी 9 विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल करेगी।

अन्याय के विरुद्ध होगा संघर्ष

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी जहां कहीं भी अन्याय होता है, वहां डटकर मुकाबला करती है। संविधान से जो अधिकार मिला है। उसके अनुसार मुकाबला किया जाएगा। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी याद किया जिसमें उन्होंने कहा है कि जुड़ेंगे तो जीतेंगे। ‌

Also Read
View All

अगली खबर