कानपुर

सीसामऊ उपचुनाव 2024: सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी ने कहा उन्होंने मंदिर में पूजा नहीं की

Sisamau by-election 2024 सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव 2024 में सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी ने कहा कि उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना नहीं की। वह किसी दूसरे धर्म को नहीं अपना रही है। उन्हें विधानसभा भेजने वाले सभी धर्म के लोग होंगे। इसलिए उनका ध्यान रखना पड़ेगा।

2 min read
Nov 03, 2024

UP By Election 2024 सीसामऊ विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव के प्रचार में तेजी आ रही है। सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी चुनाव प्रचार के दौरान वन खंडेश्वर मंदिर पहुंच गई। जहां उन्होंने जलाभिषेक कर दीपक भी जलाया। इसके बाद तो जैसे राजनीतिक क्षेत्र में भूचाल आ गया। भाजपा विधायक ने इसे हिंदुओं को भ्रमित करने वाला बताया तो मौलाना ने फतवा जारी कर दिया। इसके बाद सपा प्रत्याशी को बैकफुट पर आना पड़ा और बोली उन्होंने मंदिर में पूजा नहीं की। कार्यकर्ताओं के कहने पर वह मंदिर में गई थी।

UP By Election 2024 सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव के लिए आगामी 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। ‌चुनाव प्रचार के दौरान सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी वन खंडेश्वर मंदिर पहुंच गई। जहां उन्होंने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और दीपक भी जलाया। जिसको लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती सहाबुद्दीन रिजवी बरेली ने आपत्ति जताई है। बोले इस्लाम में मूर्ति पूजा वर्जित है। मौलाना मुफ्ती सहाबुद्दीन रिजवी के फतवा जारी करने के बाद नसीम सोलंकी ने वन खंडेश्वर मंदिर जाने के संबंध में स्पष्टीकरण दिया। बोली उन्होंने मंदिर में पूजा नहीं की।

क्या कहती है सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी?

नसीम सोलंकी ने कहा कि वह मंदिर के पास से गुजर रही थी। साथ चल रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि दीपक जलाकर दिवाली की शुभकामनाएं दे दें। कार्यकर्ताओं के कहने पर उन्होंने दीपक जलाया। फतवा जारी करने वाले के संबंध में उन्होंने कहा कि वह हमसे बड़े हैं। उनके विषय में वह कुछ नहीं बोलेंगी। भविष्य में इस बात का ध्यान रखेंगे‌ कि हमारी वजह से किसी को ठेस न पहुंचे। उनके यहां पिछले 2 साल से ना तो दिवाली हुई है ना ईद।

उनके नहीं होती है मूर्ति पूजा

नसीम सोलंकी ने कहा कि फतवा में बताया गया है कि इस्लाम में मूर्ति पूजा नहीं होती है तो हमने वहां पूजा नहीं की। साथ में जो लोग चल रहे थे। उन्होंने कहा कि साथ चल रहे लोगों के कहने पर उन्होंने दीपक जलाया और शिवलिंग में जल चढ़ा दिया। मैं किसी का धर्म अपना नहीं रही हूं। लेकिन सभी धर्मों का सम्मान करती हूं। गुरुद्वारा और चर्च भी जाने का प्रोग्राम है। उन्हें वोट देकर विधानसभा भेजने वाले सभी धर्म के होते हैं। इसलिए उनका भी ध्यान रखना है।

Also Read
View All

अगली खबर