कानपुर

पान मसाला बेच यूपी में खड़ी की करोड़ो की मार्केट, अब लगातार आ रहे जांच के घेरे में, अब पकड़ी गई 60 करोड़ की टैक्स चोरी

SNK Pan Masala Rs 60 crore tax evasion. आयकर विभाग (Income Tax Department) के बाद बुधवार को जीएसटी विभाग (GST Department) ने एसएनके (SNK) कंपनी द्वारा की गई 60 करोड़ की टैक्स चोरी का पर्दाफाश किया है।
2 min read
• •
Updated: 11 Aug 2021, 7:32 PM IST
SNK pan masala
SNK pan masala

कानपुर. SNK Pan Masala Rs 60 crore tax evasion. कुछ ही समय में करोड़ो का साम्राज्य खड़ा करने वाली पान मसाला कंपनी एसएनके (SNK Pan Masala) आज बुरी तरह फंसती जा रही है। आयकर विभाग (Income Tax Department) के बाद बुधवार को जीएसटी विभाग (GST Department) ने कंपनी द्वारा की गई 60 करोड़ की टैक्स चोरी का पर्दाफाश किया है। बीते दो दिनों से डीजीजीएसटीआई (डायरेक्ट्रेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस) एसएनके कंपनी के कई प्रतिष्ठानों पर छापे मार रही थी। इसमें टीम ने कई दस्तावेज खंगाले, जिसमें 60 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी पकड़ी गई। ग्रुप के मालिक नवीन कुरेले और निदेशक अविनाश मोदी को टीम अपने साथ मेरठ ले गई हैं, जहां उनसे आगे की पूछताछ की जाएगी।

एसएनके पान मसाला कंपनी 2020 में काफी लोकप्रिय हुई थी। लॉकडाउन के दौरान कंपनी ने पान मसाने का उत्पाद बढ़ा दिया। देखते ही देखते पान मसाला पूरे प्रदेश में लोकप्रिय हो गया था। कंपनी करोड़ों रुपए कमाने लगी। इसी दौरान यह आईटी विभाग की नजर में आ गई। आयकर विभाग की टीम ने बीते 29 जुलाई को कंपनी के दिल्ली, कानपुर, उरई, नोएडा समेत 19 ठिकानों पर पांच दिनों तक छापा मारा, जिसमें अघोषित कारोबार का खुलासा हुआ। इस दौरान सात किलो सोना, 52 लाख कैश भी बरामद हुआ। वहीं 80 करोड़ की फर्जी खाद की बिकी व खरीद भी दिखाई दी। इसके बाद आईटी विभाग कंपनी के 6 बैंक खाते सीज कर दिए।

सोमवार से लगी थी टीम-
इसके बाद डीजीजीएसटीआई की टीम ने भी कार्रवाई की। सोमवार को इसकी दिल्ली की टीम ने गाजियाबाद व मेरठ की टीमों के साथ कानपुर में पान मसाले की फैक्ट्री, कर्मचारियों व अफसरों के आवासों व स्वरूपनगर स्थित कुरेले हाउस में छापा मारा। मंगलवार को नवीन कुरेले और अविनाश मोदी से लंबी पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया।

Published on: