
Sub Inspector son found hanging उत्तर प्रदेश के कानपुर में दरोगा पुत्र ने फांसी पर लटक अपनी जान दे दी। घटना के समय घर के अन्य सदस्य मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। वापस आने पर घर में युवक फांसी के फंदे पर लटका मिला। यह देख घर वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन युवक को उतार कर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के कानपुर के कल्याणपुर थाना अंतर्गत पुराना शिवली रोड के रहने वाले अभिषेक उर्फ शीलू पुत्र नंदकिशोर यादव घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटक गया। घटना के समय घर के अन्य सदस्य मांगलिक कार्यक्रम शामिल होने के लिए गए थे। जब परिवार वाले लौटकर वापस आए तो अभिषेक फांसी के फंदे पर लटका मिला। जिसे उतार कर हैलेट ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक परिजनों ने बताया कि अभिषेक की शादी 6 माह पहले शिवानी निवासी रसूलाबाद के साथ हुई थी।
मृतक परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के कारण के विषय में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। नंदकिशोर के परिवार में पत्नी सुधा के अतिरिक्त तीन बेटे थे। जिनमें अब नीलू, अनुराग रह गये है। अभिषेक प्राइवेट बैंक काम करता था। कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के अनुसार अभिषेक मानसिक तनाव में रहता था। पूरी घटना क्रम की जांच की जाएगी। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।