
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में इंस्टाग्राम ने तीन बच्चे की मां को 17 साल के किशोर से मिलवाया। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। 8 महीने में ही तीन बच्चों की मां अपना समान बांधकर किशोर के घर पहुंच गई। घटना की जानकारी परिवार वालों को हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। महिला के पिता और ससुर ने समझने का प्रयास किया। परन्तु सफलता नहीं मिली। दोनों ने पुलिस से शिकायत की। महिला और किशोर को थाने पर बुलाया गया। लेकिन महिला अपनी जिद पर अड़ी रही। मामला बिहार थाना क्षेत्र के एक गांव का है।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहती थी। यहीं पर उसकी दोस्ती 17 साल के किशोर के साथ हुई। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। बातचीत इतनी आगे बढ़ी कि दोनों की नजदीकियां दोस्ती में बदल गई। एक दूसरे के साथ रहने का वादा करने लगे। तीन बच्चों की अम्मा अपनी ससुराल से सामान लेकर मायके आई। यही से किशोर के घर पहुंच गई। यह देखकर किशोर के घर वाले भी चौंक गए। महिला ने किशोर के साथ रहने का निर्णय लिया।
महिला के पिता और ससुर ने थाने में पहुंचकर लेकर शिकायत की। जिसमें उन्होंने पूरी जानकारी दी। बिहार थाना पुलिस ने महिला को थाना पर बुलाया और उसे समझाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस के समझाने के बाद भी महिला नहीं मानी और किशोर के साथ रहने का निश्चय किया। महिला की इस कदम से तीन परिवारों के घर का माहौल गर्म है। भविष्य के प्रति संशय बरकरार है।
Updated on:
11 Dec 2024 08:05 am
Published on:
11 Dec 2024 08:05 am
