कानपुर

भाजपा विधायक के अल्टीमेटम- मस्जिदों के सामने मिलेगा सुअर की बोटी, सपा विधायक ने कहा हमने चूड़ियां नहीं पहनी

SP MLA retaliates to BJP MLA warning. कानपुर में भाजपा विधायक राहुल बच्चा सोनकर के बयान के खिलाफ सपा विधायक हसन रूमी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने भाजपा विधायक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। ‌

2 min read
Jan 15, 2026
फोटो सोर्स- पत्रिका)

SP MLA retaliates to BJP MLA warning. कानपुर में समाजवादी पार्टी के विधायक हसन रूमी ने कहा कि हम लोगों ने चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं। थाने के अंदर भाजपा विधायक ने आपत्तिजनक बयान दिया है जो हेट स्पीच की श्रेणी में आता है। उन्होंने कानून व्यवस्था को चुनौती दी है। प्रशासन को विधायक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। दरअसल, बीते 12 जनवरी को बिल्हौर स्थित दुर्गा मंदिर के निकट करीब 100 गोवंश पशुओं के अवशेष मिले थे, जिस पर हिंदू संगठनों ने जबरदस्त आक्रोश व्यक्त किया था। भाजपा विधायक राहुल बच्चा सोनकर ने एडीसीपी कपिल देव सिंह के सामने 48 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की और चेतावनी दी थी कि नहीं तो क्षेत्र की सभी मस्जिदों के सामने सूअर की बोटियां मिलेंगी।

ये भी पढ़ें

Unnao rape case: अब पीड़िता के खिलाफ दिए गए साक्ष्यों की होगी फॉरेंसिक जांच, अदालत ने दिया आदेश

सपा विधायक ने बताया है हेट स्पीच

उत्तर प्रदेश के कानपुर के कैंट विधानसभा के सपा विधायक हसन रूमी ने कहा कि भाजपा विधायक अपनी नाकामी छुपाने के लिए भड़काऊ बयान दे रहे हैं, हड्डियां और खाल का काम करने वालों का मुद्दा बना रहे हैं और धर्म विशेष को टारगेट करके अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक ने अपने क्षेत्र के लिए कोई काम नहीं किया है। भड़काऊ बयान देकर लोकप्रियता हासिल करना चाहते हैं और इससे प्रदेश और देश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन जनता सब कुछ जानती है।‌

पुलिस विधायक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें

सपा विधायक ने कहा कि पुलिस और अदालत भाजपा विधायक के बयान को संज्ञान लें और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करें। अगर इस तरह का कोई भी कृत्य होता है तो हम लोग सबसे आगे खड़े मिलेंगे। हेट स्पीच के खिलाफ पुलिस को एक्शन लेना चाहिए। जो लोग गलत काम करते हैं, गैरकानूनी तरीके से मवेशियों को काटते हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। वह इसके समर्थक नहीं हैं। धार्मिक स्थलों की इज्जत करनी चाहिए। ‌

Published on:
15 Jan 2026 08:54 pm
Also Read
View All

अगली खबर