कानपुर

बापू के बताए रास्ते पर चला ये विधायक, खुद के घर निर्माण का नहीं मिला समय

25 जुलाई 1934 को कानपुर में स्वच्छता एवं हरिजन सेवा के कार्यक्रम में आए थे महात्मा गांधी, ग्वालटोली मलिन बस्ती में गंदगी देख खुद उठा ली थी झाड़ू
3 min read
• •
Updated: 2 Oct 2018, 12:40 PM IST
special story of mahatma gandhi on gandhi jayanti 2018
बापू के बताए रास्ते पर चला ये विधायक, खुद के घर निर्माण का नहीं मिला समय

कानपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती बड़े धूम-धाम के साथ मनाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ गांधी जयंती को स्वच्छता के नाम किया है। लेकिन बाबू ने 25 जुलाई, 1934 को कानपुर में स्वच्छता की नींव रख गए थे। वो स्वच्छता एवं हरिजन सेवा के कार्यक्रम में आए थे। ग्वालटोली मलिन बस्ती में गंदगी देखकर वह इतना दुखी हो गए कि वो खुद झाड़ू लेकर स्वयं सफाई में जुट गए। बापू को झाड़ू लगाते देख लोग स्तब्ध हो गए थे। सात बार के विधायक रहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दादा भगवती सिंह विशारद (99) बताते हैं कि बाबू के साथ हम भी झाड़ू उठाई और स्वच्छता की मुहिम में जुट गए। यह देख बाबू ने हमसे कहा था कि विशारद तुम जैसे लोगों की देश को बहुत जरूरत है। क्या तुम हमारे साथ अंग्रेजों के खिलाफ आंदालन में साथ दोगा। हमने उसी दिन बाबू के नाम अपना जीवन कर दिया। देश आजाद हुआ। हम जनप्रतिनिधि चुने गए पर जनता के लिए लड़ते रहे। खुद का मकान नहीं बनवा पाए।

85 साल पहले हुई थी मुलाकात
धनकुट्टी मोहल्ले में रमेश तिवारी के किराए के मकान में रहने वाले भगवती सिंह विरशाद का जन्म 30 सितंबर 1920 को उन्नाव जिले में एक मजदूर के घर में हुआ था। गांव में 5वीं तक की शिक्षा लेने के बाद भगवती कानपुर में अपने बाबू जी के पास आकर रहने लगे। इनके पिता अंग्रेज अफसर के घर में मजदूरी किया करते थे। विरशाद ने बताया कि 1934 का साल था, उस समय हमारी उम्र करीब पंद्रह वर्ष की थी। हमें पता चला कि बाबू स्वच्छता एवं हरिजन सेवा के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए ग्वालटोली आए हैं। हम उस वक्त घंटाघर स्थित एक होटल में नौकरी करते थे और क्रांतिकारियों को अंग्रेज फौज की हर मूवमेंट की जानकारी देते थे। करीब सुबह के ग्यरह बजे थे। बापू लोगों को स्वच्छता के बारे में संबोधित करने के लिए जैसे आगे बड़े तो गंदगी देख बिफर पड़े और खुद झाड़ू उठा ली और सफाई करने लगे। हम भी बापू के साथ इस मुहिम में जुट गए। यह देख बाबू बहुत खुश हुए।

बाबू ने कहा था बच्चा क्या बनोंगे
पूर्व विधायक बताते र्हैं कि बाबू हमें अपने पास बुलाया और हम दोनों जमीन पर बैठ गए। उन्होंने पूछा बच्चे क्या बड़े होकर बनना चाहते हो तो हमने कहा गांधी, यह बात सुनकर बापू गदगद हुए और वहां मौजूद कांग्रेसियों से कहा कि यह एकदिन जरुर जनप्रतिनिधि बनेगा। पूर्व विधायक कमला ने बताया कि जब बापू कानपुर आए थे तब वो तीन यहां रुके थे। तीन दिवसीय प्रवास के दौरान वह कई मलिन बस्तियों में गए और सफाई के प्रति जागरूक किया। गांधी जी अपनी यात्रा ग्वालटोली, मीरपुर, खटिकाना, सेटेलमेंट,से शुरू की थी और वह मीरपुर, खटिकाना, सेटेलमेंट, फोर्ब्स कंपाउंड, लक्ष्मीपुरवा, हड्डी गोदाम सहित 30 मलिन बस्तियों में भी गए और स्वच्छता की कसमें खिलाई थीं। इस अवसर पर कांग्रेसी नेताओं के अलावा शहर के बड़े कारोबारी भी मुहिम को सफल बनाने में जुट गए थे।

परेड में सवर्णो को किया था संबोधित
पूर्व विधायक बताते हैं शहर प्रवास के दौरान 22 जुलाई, 1934 को परेड की जनसभा में उन्होंने गंदगी साफ करने में सवर्णों की हिचक का संदर्भ लेते हुए कहा कि आंदोलन का हमारा लक्ष्य सिर्फ चंदे से पूरा नहीं होता। यह तो दिलों, खास कर सवर्ण के दिलों के पिघलने से प्राप्त होगा। बापू 24 जुलाई को क्वींस पार्क (अब सीएसए) में एसडी कॉलेज छात्रों व हरिजनों की संयुक्त सभा में उन्होंने कहा कि स्वच्छता सेवा का एक पवित्र कार्य है। गंदगी साफ करने वाले से उतना ही प्यार करें, जितना आप एक नर्स, डॉक्टर या मां से करते हैं। अगले दिन 25 जुलाई को ग्वालटोली में युवाओं से मुखातिब बापू ने कहा था कि यहां की गंदगी दुखी करने वाली है। उनको स्वच्छता के लिए आगे आना चाहिए। इसी के बाद हमने बापू के बताए रास्ते पर चलने का प्रण लिया। स्वच्छता के साथ भ्र्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन चलाया।

सात बार विधायक चुने गए
पूर्व विधायक भगवती ने बताया कि 1952 के विधानसभा चुनाव में पीएसपी पार्टी ने कानपुर के जनरलगंज सीट से हमें टिकट दिया। पार्टी को लीड कर रहे जय प्रकाश नारायण ने खुद दिल्ली बुला कर टिकट दिया था लेकिन मैं हार गया। इसके बाद 1957 के विस चुनाव में पीएसपी पार्टी ने दोबारा से उन्नाव के बारासगवर सीट से चुनाव लड़ा और जीत गया। 1962 के चुनाव में बारासगवर सीट से कांग्रेस कैंडिडेट देवदत्त ने मुझे हरा दिया। 1967 के चुनाव में मैंने जीत दर्ज की। इसके बाद 1969 के विस चुनाव में मैं कांग्रेस के टिकट पर लड़ा और जीत गया। यहीं से कांग्रेस के साथ मेरा सफर शुरू हो गया। ये जीत का सिलसिला 1974 में भी जारी रहा। साल 1977 में बीजेएस के देवकी नन्दन से हार गया लेकिन 1980 और 1985 के चुनाव में जीत हासिल कर ली। साल 1989 में देवकी नंदन ने फिर से हरा दिया। 1991 में अपने आखरी चुनाव में चौधरी देवकी नंदन को हराकर मैं 7वीं बार एमएलए बना।

Published on: