कानपुर

पुलिस टीम पर पथराव, पिता और उनकी दो बेटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Stone pelting on police team कानपुर में दो पक्षों की लड़ाई के बीच पहुंची पुलिस पर पथराव करने वाले पिता और उनकी दो पुत्रियों को गिरफ्तार कर लिया। पथराव से एक महिला उपनिरीक्षक को गंभीर चोटे आई थीं।

2 min read
Aug 29, 2025
फोटो सोर्स- 'X' पुलिस कमिश्नरेट कानपुर)

Stone pelting on police team कानपुर में पुलिस टीम पर पथराव करने के आरोप में पिता और उनके दो बेटियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके खिलाफ दो मुकदमा दर्ज किए गए हैं। इस संबंध में कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने जानकारी दी है। पथराव की घटना 28 अगस्त की है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना सचेण्डी थाना क्षेत्र की है।

ये भी पढ़ें

लूट के आरोपी से चांदी का गाय बछड़ा लेना एसओजी प्रभारी को पड़ा महंगा, एसपी ने किया लाइन हाजिर

सचेण्डी थाना क्षेत्र की घटना

उत्तर प्रदेश के कानपुर में कानपुर के सचेण्डी थाना अंतर्गत कस्बा में राधा पुत्री चरण कुशवाहा ने पुलिस को सूचना दी कि पड़ोसी से विवाद हो गया है।‌ मिली सूचना के आधार पर पीआरबी 1570 मौके पर पहुंची। सचेण्डी पुलिस के अनुसार उन्हें बताया गया कि बवाल काफी बढ़ गया है और पुलिस वालों को बुला ले। इसके बाद थाने से अतिरिक्त पुलिस और महिला पुलिस मौके पर पहुंची।

दोनों पक्षों को शांत रहने को कहा गया

सचेण्डी कस्बा में अनिल और मुनीलाल के घर के निकट बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा थी। यहीं पर कुछ लोग आपस में विवाद कर रहे थे। इनमें महिलाएं भी शामिल थी। विवाद का कारण पूछने के साथ दोनों पक्षों को शांत करने का प्रयास किया गया। इसी बीच राधा रजनी और चरण कुशवाहा जोर-जोर से चिल्लाने लगे। शांत करने का प्रयास किया गया। लेकिन नहीं माने।

दोनों पक्षों को थाना चलने को कहा गया

पुलिस ने दोनों पक्षों को थाना चल कर लिखित शिकायत देने को कहा। पुलिस राधा चरण को लेकर चलने लगी तो राधा और रजनी गाड़ी के सामने खड़ी हो गई और राधाचरण को नहीं ले जाने दिया। इस बीच दोनों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से पथराव कर दिया। एक पत्थर महिला उप निरीक्षक के मुंह में लगा। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई और खून बहने लगा।

उप निरीक्षक ने दर्ज कराया मुकदमा

उप निरीक्षक अंकित मौर्य ने थाना में तहरीर देकर राधेश्याम, राधा और रजनी के खिलाफ बीएनएस की धारा में मुकदमा दर्ज कराया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। सचेण्डी थाना पुलिस कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Also Read
View All

अगली खबर