Student faints at exam centre: कानपुर देहात में आज हिंदी पेपर के दौरान एक छात्र बेहोश हो गया। परीक्षा केंद्र पर डॉक्टर को बुलाया गया। जिले में 83 परीक्षा केंद्रों पर 49610 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं।
Student faints, doctor called: कानपुर देहात में आज बोर्ड परीक्षा के दौरान एक छात्र बेहोश होकर गिर पड़ा। यह देख क्लासरूम रूम में हड़कंप मच गया। कक्ष निरीक्षक ने तत्काल इसकी जानकारी केंद्र व्यवस्थापक को दी। केंद्र व्यवस्थापक से मिली जानकारी के आधार पर मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्र का उपचार किया। मामला पटेल इंटर कॉलेज बरौर का है। इधर जिले में 83 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें कुल 49610 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। नकल विहीन परीक्षा को संपन्न करने के लिए प्रशासन ने बड़ी व्यवस्था की है। परीक्षा केंद्र के आसपास खड़े वाहनों को हटा दिया गया है। सीसीटीवी कैमरे से परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जा रही है।
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के पटेल इंटर कॉलेज बरौर में हाई स्कूल की परीक्षा दे रहा छात्र अचानक गिर गया और बेहोश हो गया। छात्र के गिरते ही परीक्षा केंद्र में हड़कंप मच गया। कक्ष निरीक्षक ने इसकी जानकारी केंद्र व्यवस्थापक को दी। केंद्र व्यवस्थापक से मिली जानकारी के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम इंटर कॉलेज पहुंची।
डॉक्टरों की टीम ने बेहोश छात्र निलेश का परीक्षण किया। उसे ओआरएस का घोल भी पिलाया गया। निलेश का एक भाई भी हाई स्कूल की परीक्षा दे रहा है। जिसने बताया कि निलेश को मिर्गी का दौरा पड़ता है। हो सकता है निलेश को मिर्गी का दौरा पड़ा हो। फिलहाल निलेश की हालत में सुधार हुआ है।
कानपुर देहात में बोर्ड परीक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने ठोस कदम उठाए हैं। परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए बड़ी संख्या में पुलिस वालों को लगाया गया है। पहली और दूसरी पाली में तलाशी के बाद ही छात्र-छात्राओं को प्रवेश की अनुमति दी गई है। जिले में 49610 परीक्षार्थी 83 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दे रहे हैं। सभी केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से की जा रही है।