teenager body found, allegation murder after rape कानपुर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के अंदर किशोरी का शव पड़ा मिला। घटना के समय घर के अन्य सदस्य रिश्तेदारी में गए थे। घर वापस आने के बाद उन्हें जानकारी मिली। पुलिस के उच्चाधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। एक को हिरासत में लिया गया है।
teenager body found, allegation murder after dushkarm उत्तर प्रदेश के कानपुर में घर के अंदर 17 वर्षीय किशोरी का शव घर के अंदर मिलने से हड़कंप मच गया। घटना के समय घर के अन्य सदस्य रिश्तेदारी में गए थे। वापस आने पर उन्हें घटना की जानकारी मिली। घर में शव देख कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। इस संबंध में अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ की जा रही है। घटना शिवराजपुर थाना क्षेत्र के की है।
उत्तर प्रदेश के कानपुर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी का शव घर के अंदर मिला। घटना के समय घर के अन्य सदस्य रिश्तेदारी में गए थे। घटना की जानकारी घर वापस आने के बाद उन्हें मिली। किशोरी का शव देख घर वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। लोगों का रो रो का बुरा हाल है। किशोरी की हालत देखकर घर वालों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जाहिर की है।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची शिवराजपुर थाना पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। डीसीपी पश्चिम, एडीसीपी पश्चिम, एसीपी बिल्हौर मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। इस संबंध में अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम विजेंद्र द्विवेदी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।