कानपुर

कानपुर देहात: गला रेत कर नहीं पटाखे के विस्फोट के बाद स्टील का टुकड़ा घुसने से हुई मौत

Teenager death कानपुर देहात में सुतली बम के ऊपर गिलास रखकर फोड़ना खतरनाक हो गया। जब स्टील गिलास का टुकड़ा जाकर एक किशोर के गले में घुस गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

2 min read
Nov 03, 2024

Kanpur dehat Teenager death उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक किशोर के गले में धारदार स्टील का टुकड़ा घुस गया। जिससे वह मौके पर गिर पड़ा। आनन-फानन स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पहले गला रेत कर हत्या करने की अफवाह उड़ी।‌ लेकिन जांच के दौरान पता चला कि पटाखा जलाने के बाद उसे पर स्टील का गिलास रख दिया गया। विस्फोट के दौरान गिलास का टुकड़ा जाकर किशोर के गले में घुस गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना में शामिल दो लोगों से नाम सामने आएं हैं। जांच की जा रही है।

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में दर्दनाक घटना हुई है। घटना रूरा थाना क्षेत्र के सिठमरा बाजार की है। 10 वर्षीय आर्यन पुत्र अनिल चक्रवर्ती अपने दोस्तों के साथ सिठमरा बाजार खेलने गया था। इसी दौरान स्टील का टुकड़ा उसके गर्दन में आकर घुस गया। जिससे आर्यन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी घरवालों को मिली। आर्यन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आर्यन के पिता घटना के समय बाहर थे। उन्हें भी जानकारी दी गई। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। लोगों का रो-रो कर बुरा हाल था है।

कानपुर देहात एसपी ने भी किया निरीक्षण

मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। रूरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। लोगों से बातचीत की गई। इस दौरान जानकारी हुई की मौके पर बच्चे पटाखा जला रहे थे। सुतली बम भी फोड़ रहे थे। बच्चे सुतली बम के ऊपर गिलास रख दिया। विस्फोट के बाद गिलास के टुकड़े-टुकड़े हो गए। जिसमें एक टुकड़ा आर्यन को लग गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Published on:
03 Nov 2024 12:58 pm
Also Read
View All

अगली खबर