कानपुर

UP में दस आईपीएस के ट्रांसफर: रामसेवक गौतम को शामली का एसपी बनाया गया

शासन ने 10 पुलिस अधीक्षक को और पुलिस उपायुक्तों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है कानपुर के पुलिस उपायुक्त को शामली का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। एटा एसपी को कानपुर भेजा गया है।

less than 1 minute read
Jul 13, 2024

शासन में 10 पुलिस अधीक्षकों और पुलिस उपायुक्तों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। जिसमें एटा, शामली, बिजनौर, जालौन, हरदोई, गाजीपुर शामिल है। इसके साथ ही पुलिस उपायुक्त के कार्य क्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। कानपुर के पुलिस उपायुक्त को एसपी शामली बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक एटा का स्थानांतरण कानपुर किया गया है। हरदोई पुलिस अधीक्षक को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।

पुलिस अधीक्षक एटा राजेश कुमार सिंह को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर बनाया गया है। 2011 बैच के आईपीएस को रामसेवक गौतम की जगह भेजा गया है। रामसेवक गौतम को पुलिस अधीक्षक शामली बनाया गया है। रामसेवक गौतम पुलिस कमिश्नरेट कानपुर में पुलिस उपायुक्त के पद पर थे।

श्याम नारायण सिंह एसपी एटा

इसके साथ ही पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट बनारस श्याम नारायण सिंह को पुलिस अधीक्षक एटा बनाया गया है। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण एवं सुरक्षा लखनऊ गौरव बंसवाल को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट बनारस के पद पर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक शामली अभिषेक को बिजनौर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

डॉ दुर्गेश कुमार को जालौन का एसपी बनाया गया

इसी प्रकार नीरज कुमार जादौन को पुलिस अधीक्षक बिजनौर से पुलिस अधीक्षक हरदोई के पद पर भेजा गया है। ईराज राजा को पुलिस अधीक्षक जालौन से पुलिस अधीक्षक गाजीपुर, केशव चंद्र गोस्वामी को पुलिस अधीक्षक हरदोई से पुलिस अधीक्षक अधिसूचना मुख्यालय लखनऊ के पद पर भेजा गया है। जबकि डॉ ओमवीर सिंह को पुलिस अधीक्षक गाजीपुर से पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ में पुलिस उपायुक्त और डॉक्टर दुर्गेश कुमार को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट से पुलिस अधीक्षक जालौन बनाया गया है।

Updated on:
14 Jul 2024 07:59 am
Published on:
13 Jul 2024 08:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर