कानपुर

ऑनलाइन गेम का लालच पड़ा भारी, युवक से 99 हजार की साइबर ठगी, मुकदमा दर्ज

Kanpur Cyber Fraud: कल्याणपुर में ऑनलाइन गेम के झांसे में आकर युवक ने 99 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। मुनाफे का लालच दिखाकर ठगों ने रकम हड़प ली। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

less than 1 minute read
Feb 22, 2026

कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र में ऑनलाइन गेम के नाम पर 99 हजार रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। झटपट कमाई के लालच में युवक ठगों के जाल में फंस गया। आरोप है कि ठगों ने गेम में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर युवक से अलग-अलग किश्तों में रकम ट्रांसफर करा ली। बाद में संपर्क करने पर आरोपियों ने मोबाइल बंद कर लिया। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

व्हाट्सएप पर ऑनलाइन गेम से था जुड़ा -

कल्याणपुर के पुराना शिवली रोड निवासी अनुराग कटियार के अनुसार 15 फरवरी 2026 को उनके व्हाट्सएप पर ऑनलाइन गेम से जुड़ा एक संदेश आया, जिसमें कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का दावा किया गया था। शुरुआत में छोटी रकम निवेश कराने के बाद उन्हें कुछ लाभ दिखाया गया, जिससे उनका भरोसा बढ़ गया। इसके बाद ठगों ने अलग-अलग किश्तों में उनसे कुल 99 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। जब दोबारा पैसे लगाने का दबाव बनाया गया और निकासी की बात टाली जाने लगी तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

क्या बोले थाना प्रभारी -

थाना प्रभारी कल्याणपुर ने बताया कि साइबर धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साइबर सेल की मदद से खातों और ट्रांजैक्शन की जांच कर रही है।

Published on:
22 Feb 2026 07:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर