कानपुर

अंडरग्राउंड पार्किंग, ओपेन जिम, जॉगिंग ट्रैक और भी बहुत बदलेगा इस पार्क में

गुमटी नंबर 5 मार्केट की ट्रैफिक समस्या हल करने के लिए सेंट्रल पार्क दर्शनपुरवा में अंडरग्राउंड पार्किंग के साथ ही केडीए पार्क को भी चमकाएगा. जर्जर की जगह नए सिरे से यहां बाउंड्रीवॉल बनाने के साथ यहां ओपेन जिम व जागिंग ट्रैक भी बनाएगा.

2 min read
Oct 30, 2018
अंडरग्राउंड पार्किंग, ओपेन जिम, जॉगिंग ट्रैक और भी बहुत बदलेगा इस पार्क में

कानपुर। गुमटी नंबर 5 मार्केट की ट्रैफिक समस्या हल करने के लिए सेंट्रल पार्क दर्शनपुरवा में अंडरग्राउंड पार्किंग के साथ ही केडीए पार्क को भी चमकाएगा. जर्जर की जगह नए सिरे से यहां बाउंड्रीवॉल बनाने के साथ यहां ओपेन जिम व जागिंग ट्रैक भी बनाएगा. लोग म्यूजिक सिस्टम के साथ जॉगिंग भी कर सकेंगे. पार्किंग वाले हिस्से पर लैंडस्केप्ड पार्क विकसित किया जाएगा. 32 करोड़ के इस प्रोजेक्ट को केडीए ने शासन को भेज दिया है.

ऐसी मिली है जानकारी
गुमटी के व्यापारी गुमटी नंबर 5 मार्केट की ट्रैफिक जाम की समस्या हल करने के लिए सेंट्रल पार्क दर्शनपुरवा में अंडरग्राउंड पार्किंग की मांग कर चुके. कानपुर में कार्यक्रम के दौरान मुख्‍यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने भी इस समस्या को हल करने का आदेश दिया. श्रम विभाग के इस पार्क में अंडरग्राउंड पार्किंग के लिए एनओसी भी केडीए को मिल चुकी है. केडीए के तैयार किए गए प्रोजेक्ट के मुताबिक पार्किंग के लिए दो बेसमेंट बनाए जाएंगे. इसमें कुल मिलाकर 276 कार व 318 बाइक की पार्किंग हो सकेगी.

ये भी पढ़ें

अगले 7 दिन में कानपुर के सामने खड़ी हुई ‘गैस चेंबर’ बनने की स्थिति

म्यूजिकल होगी जॉगिंग
केडीए अधिकारियों के साथ अंडरग्राउंड पार्किंग बनाई जाएगी, लेकिन पार्क का स्वरूप नहीं बदलेगा. पार्किंग की छत पर 1.6 मीटर एलीवेटेड लैंडस्केप्ड पार्क भी डेवलप किया जाएगा. पार्क के चारों साइड जॉगिंग ट्रैक के अलावा ओपेन जिम भी बनाया जाएगा. इससे जॉगर्स संगीत की मधुर धुनों के बीच जॉगिंग कर सकें.

ऐसी होगी सुरक्षा व्‍यवस्‍था
सिक्योरिटी के सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे. बच्चों के झूले के अलावा अलग-अलग लेडीज़ व जेंट्स ट्वॉयलेट ब्‍लॉक भी बनाए जाएंगे. इसके साथ ही पार्क के एक हिस्से में बने श्रम हितकारी केंद्र की बिल्डिंग का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा. केडीए वीसी किंजल सिंह ने 32 करोड़ के प्रोजेक्ट को शासन को भेज दिया. मंजूरी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया पूरी किया जाएगा. पार्क का स्वरूप नहीं बदला जाएगा. पार्क जैसा का तैसा ही रहेगा, ताकि लोग पार्क वाला फील लेने से न चूकें.

ये भी पढ़ें

नगर निगम व आवास विकास के बीच खींचतान, अब कौन दिलाएगा ‘विकास’ का ध्यान
Published on:
30 Oct 2018 01:53 pm
Also Read
View All