कानपुर

घरेलू विवाद का दर्दनाक अंत: पंखे से लटकता मिला युवक का शव

Kanpur News:पनकी थाना क्षेत्र के कटरा में 36 वर्षीय पुताई कारीगर ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच की। प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी विवाद की बात सामने आई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

less than 1 minute read
Feb 20, 2026

कानपुर। पनकी थाना क्षेत्र के कटरा इलाके में शुक्रवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवक ने कमरे के भीतर पंखे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

कमरे के अंदर पंखे से फंदा लगाकर दे दी जान -

पुलिस के अनुसार, मूल रूप से सचेंडी क्षेत्र के भैलामऊ गांव निवासी 36 वर्षीय अरुण कटरा में किराये के मकान में रहकर पुताई (पेंटिंग) का काम करते थे। उनके परिवार में पत्नी सोनी और तीन बेटियां हैं। शुक्रवार शाम करीब चार बजे अरुण ने कमरे के अंदर पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद जब पत्नी कमरे में पहुंची तो घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने कमरे की जांच की। प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है और किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले हर बिंदु को परखा जाएगा।

क्या बोले थाना प्रभारी -

पनकी थाना प्रभारी मनोज भदौरिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
20 Feb 2026 08:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर