कानपुर

Heavy rain yellow alert: टर्फ लाइन कानपुर के बेहद नजदीक, मौसम का तांडव, आंधी तूफान के साथ झमाझम बारिश

Yellow alert of heavy rain and thunder कानपुर मौसम विभाग ने कानपुर और उसके आसपास के जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 48 घंटों में बादल गरजने के साथ झमाझम बारिश हो रही है। लेकिन बारिश का वितरण चर्चा का विषय बना है।
2 min read
Jul 06, 2025
Feature image

Yellow alert of heavy rain and thunder मौसम विभाग ने मानसून 2025 के सक्रिय होने को लेकर ताजा जानकारी दी है। जिसके अनुसार प्रदेश उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। यह मध्य प्रदेश के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश किया है। जिसके कारण कानपुर मंडल सहित आसपास के जिले भी प्रभावित होंगे। बादल गरजने के साथ जोरदार बारिश होगी। 10 जुलाई तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि कानपुर में पिछले 24 घंटे में 81 मिली मीटर बारिश हुई है। मध्य प्रदेश से सटे जिलों में बादलों की गड़गड़ाहट लोगों को डरा रही है।

उत्तर प्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र

मौसम विभाग के अनुसार मानसून 2025 एक बार फिर उत्तर प्रदेश में सक्रिय हो गया है। जिसका परिसंचरण केंद्र उत्तर प्रदेश में बन गया है। जिसके कारण पिछले 48 घंटे में मध्य प्रदेश से सटे जिलों में जमकर बारिश हो रही है। झांसी से लेकर कानपुर तक इसका असर देखने को मिल रहा है। बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली की चमक से मौसम लोगों को डरा रहा है। कानपुर में जगह जल भराव की स्थिति बन गई है। मुख्य मार्ग की जलमग्न हैं।

क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक?

सीएसए कानपुर के मौसम विज्ञान डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि बीते 5 जुलाई को कानपुर के एयर फोर्स चकेरी में 3.2 मिली मीटर बारिश हुई है। जबकि सीएसए कानपुर में 53.9 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। उन्होंने बारिश के इस अंतर को आश्चर्यजनक बताया है। कानपुर के ही दो क्षेत्रों में बारिश का अलग-अलग रूप देखने को मिला है।

कानपुर मंडल के जिलों में येलो अलर्ट

डॉ एसएन सुनील पांडे ने बताया कि कानपुर मंडल के जिले इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया, कानपुर नगर, कानपुर देहात और उसके आसपास के जिलों में 10 जुलाई तक जमकर बारिश होगी। टर्फ लाइन कानपुर से बेहद नजदीक से गुजर रही है। जिसके कारण आसपास काम क्षेत्र का दबाव बन गया है। ‌10 जुलाई तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। ‌

Updated on:
06 Jul 2025 07:59 am
Published on:
06 Jul 2025 07:59 am