UP Board result 2025 यूपी बोर्ड का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। जिसमें कानपुर की दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से टॉपर किया है।
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा 2025 का रिजल्ट में कानपुर की जीविका श्रीवास्तव ने टॉप टेन में स्थान पाया है। राज्य में 9वीं रैंकिंग पाकर जिले का नाम रोशन किया। जीविका श्रीवास्तव को कुल 95 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की दसवीं की परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया गया है जिसमें कानपुर नगर से दिव्या अवस्थी और कानपुर देहात की अंशिका सिंह को संयुक्त रूप से टॉपर घोषित किया गया है। 2025 बोर्ड परीक्षा में कल 45906 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी है। 123 केदो में परीक्षा आयोजित की गई थी।
उत्तर प्रदेश के कानपुर में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की दसवीं का रिजल्ट आज घोषित किया गया है जिसमें कानपुर नगर से दिव्या अवस्थी के साथ कानपुर देहात की अंशिका सिंह को संयुक्त रूप से पहला स्थान मिला है। यूपी बोर्ड रिजल्ट के अनुसार दोनों को 96.67 प्रतिशत अंक मिले हैं।
2025 की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 123 केंद्र बनाए गए थे जिसमें हाई स्कूल के 45906 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।