कानपुर

UP heavy rain alert: 28 और 29 अक्टूबर को ताबड़तोड़ बारिश, इन जिलों के लिए भी चेतावनी जारी

UP heavy rain alert आईएमडी ने 28 और 29 अक्टूबर के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार आकाशीय बिजली गिरने के साथ अचानक तेज हवा चलने की भी संभावना है। जोरदार बारिश होगी।
2 min read
• •
Updated: 27 Oct 2025, 8:42 PM IST
आईएम शडी ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट (फोटो सोर्स- पत्रिका)
फोटो सोर्स- पत्रिका)

UP heavy rain alert सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि कल 28 अक्टूबर को कानपुर मंडल के जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। इनमें इस दौरान अचानक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना है। कानपुर मंडल के जिलों में औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, कानपुर नगर, कानपुर देहात आते हैं। लोगों को बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। ‌

इन स्थानों के लिए अलर्ट जारी

आईएमडी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने लखीमपुर खीरी, सीतापुर, फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, लखनऊ, औरैया, उन्नाव, कानपुर देहात, महोबा, बांदा, हमीरपुर, फतेहपुर, जालौन, कानपुर नगर, ललितपुर, झांसी, इटाह, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, हाथरस, मथुरा आदि जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार इन जिलों में बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। अचानक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है। बारिश होने की भी जानकारी दी गई है।

दिन और रात के तापमान में आएगी कमी

मौसम विभाग ने के अनुसार 28 और 29 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तापमान में भी कमी आएगी। अब दिन और रात के तापमान में का अंतर कम हो जाएगा। बारिश के कारण प्रदूषण से भी लोगों को राहत मिलेगी। अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रहने का अनुमान है।

कानपुर में आज हुई बारिश

कानपुर में आज सर्वोदय नगर और उसके आसपास के इलाकों में बारिश हुई। मंगलवार को 54 प्रतिशत बुधवार को 40 प्रतिशत और बृहस्पतिवार गुरुवार को 65 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। डॉक्टर एस एन सुनील पांडे ने बताया कि कल तक 10 से 15 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना है। मौसमी मॉडल बारिश होने की जानकारी दे रहा है।

Updated on:
27 Oct 2025, 8:42 PM IST
Published on: