कानपुर

आईएमडी चेतावनी: मौसम का डबल अटैक, अगले 24 घंटे के लिए जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट

IMD weather double attack आईएमडी ने पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में होने वाली मौसमी हलचल को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार अगले 24 घंटों में घना कोहरा और धुंध छाया रहेगा। रात और सुबह में मौसम में जबरदस्त परिवर्तन आएगा। लोगों को अलर्ट किया गया है।

2 min read
Dec 13, 2025
फोटो सोर्स- पत्रिका

weather double attack मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में मुजफ्फरनगर का तापमान सबसे कम दर्ज किया गया। दूसरे स्थान पर कानपुर नगर रहा। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अगले 48 घंटों तक धुंध और कोहरे का असर दिखाई पड़ेगा। विजिबिलिटी में काफी कमी आएगी। वाहन चालकों को सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की गई है। प्रदेश में झांसी का तापमान सबसे अधिक दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.28 डिग्री अधिक रहा। ‌

ये भी पढ़ें

अखलाक की हत्या के आरोपियों का नाम हटवाने कोर्ट गई यूपी सरकार, जज ने पूछ लिया तल्ख सवाल

इन क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने 14 दिसंबर के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि 15 दिसंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।‌ यह अलर्ट अगले 24 घंटे के लिए जारी किया गया है। मौसम का डबल अटैक (double attack), यानी ठंड के साथ पूरे क्षेत्र में कोहरे का असर भी दिखाई पड़ेगा। बरेली, पीलीभीत, अंबेडकर नगर, बहराइच, लखीमपुर, अयोध्या, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, मऊ, बलिया, देवरिया, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, आजमगढ़, कुशीनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, और गोरखपुर में सबसे ज्यादा सब देखने को मिलेगा।

घना कोहरा, प्रदूषण, धुंध में वृद्धि

मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि अब देश के कई छोरों से मौसमी हलचल हो रही है। बंगाल की खाड़ी और पश्चिमी विक्षोभ के कारण नम हवाएं अब उत्तर भारत पर आने लगी हैं। पिछले दो-तीन दिनों से पूरे उत्तर प्रदेश में घना कोहरा, प्रदूषण, धुंध आदि बढ़ गई है। पश्चिमी विक्षोभ के आने से उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली दवाओं पर ब्रेक लग जाता है। गति कम होने से प्रदूषण बढ़ जाता है और आसमान साफ नहीं रहता है।

क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक?

डा. एसएन सुनील पांडे उत्तर पश्चिम से आने वाली दवाओं में गति अगर अधिक होती है तो आसमान साफ रहता है और तेज धूप निकलती है। आने वाले दिनों में उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं की गति कम होगी। जिससे कोहरा, धुंध और विजिबिलिटी कम हो जाएगी। इस समय विजिबिलिटी 800 मीटर के आसपास है। लेकिन रात और सुबह में विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है। आज सुबह 7 बजे विजिबिलिटी करीब 70-80 मीटर रही।

वाहन चालकों को सलाह

मौसम वैज्ञानिक ने वाहन चालकों को सलाह दी है कि वे काफी सावधानीपूर्वक पूर्वक वाहन चलाएं क्योंकि इस समय विजिबिलिटी कम होने के कारण दुर्घटनाएं बढ़ जाती हैं। अगले 24 घंटे तक यही स्थिति बनी रहेगी। हिमालय पर्वत श्रृंखला पर बर्फबारी की संभावना मौसमी मॉडल दिखा रहे हैं। उत्तर भारत में या उत्तर प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

मुजफ्फरनगर सबसे ठंडा

मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में बिजली 24 घंटे में मुजफ्फरनगर का तापमान 6.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश का सबसे कम तापमान है। कानपुर नगर का 6.4, बाराबंकी 7, बरेली 7.5 और अयोध्या 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। बस्ती, गाजीपुर, बलिया, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, लखीमपुर खीरी, फतेहगढ़, नजीबाबाद, और आगरा का तापमान 10 से ऊपर दर्ज किया गया है। शेष जिलों में तापमान 10 से नीचे रहा। ‌

झांसी का तापमान सबसे अधिक

पिछले 24 घंटे में झांसी का तापमान सबसे अधिक दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री रहा। जबकि हमीरपुर का 26.02, अलीगढ़ का 26.02, कानपुर का 26 और प्रयागराज का 25.8 डिग्री कर दिया गया प्रदेश के अधिकांश में तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। मुरादाबाद का अधिकतम तापमान 20.4 और बरेली का 21.2 दर्ज किया गया है।

Also Read
View All

अगली खबर