कानपुर

UP weather: 32 जिलों के लिए जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट, दिखेगा मौसम का तांडव

Orange alert issued for 32 districts मौसम विभाग ने 32 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार इन जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है। कानपुर मंडल सहित उत्तर प्रदेश के 6 जिलों में विजिबिलिटी शून्य दर्ज की गई। 

2 min read
Dec 26, 2025
कोहरे की चादर (फोटो सोर्स- पत्रिका )
फोटो सोर्स- पत्रिका

Orange alert issued for 32 districts मौसम विभाग ने 32 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। जिसके अनुसार इन जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एस एन सुनील पांडे ने बताया कि कोल्ड डे का भी ऑरेंज अलर्ट है। कानपुर में सुबह 8 बजे तक विजिबिलिटी जीरो रही। घना कोहरा छाया रहा। लेकिन दिन निकलने के साथ कोर छट गया। अगले कुछ दिनों तक रात और सुबह में घना कोहरा रहने की संभावना है।

इन 32 जिलों के लिए जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार कानपुर मंडल के इटावा, कानपुर, औरैया में ऑरेंज अलर्ट है। जबकि मैनपुरी, बिहार, फिरोजाबाद, आगरा, फतेहपुर, कौशांबी, अमेठी, प्रतापगढ़, जोधपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, संत कबीर नगर, बस्ती, देवरिया, कुशीनगर, बाराबंकी, अयोध्या, गोंडा, गोरखपुर, महाराजगंज, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, रामपुर, बिजनौर, सहारनपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर और लखीमपुर खीरी के लिए भी ऑरेंज अलर्ट है। इन जिलों में घने कोहरे के साथ कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। दिन का तापमान भी 10 डिग्री के आसपास रहेगा।‌

इन जिलों में विजिबिलिटी शून्य

मौसम वैज्ञानिक सेशन सुनील पांडे ने बताया कि आज कानपुर में सुबह 7 से 8 बजे के बीच विजिबिलिटी शून्य दर्ज की गई है। इसके साथ ही बरेली, प्रयागराज, कुशीनगर और गोरखपुर में भी विजिबिलिटी शून्य दर्ज की गई है। बनारस, अयोध्या और लखनऊ में भी घना कोहरा छाया हुआ है। यहां पर विजिबिलिटी काफी कम है। कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

कैसा रहेगा कानपुर का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज दिन में आसमान साफ रहने की संभावना है, लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। सात किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम वैज्ञानिक एसएन सुनील पांडे ने बताया कि सुबह 7 से 8 के बीच कानपुर में विजिबिलिटी शून्य दर्ज की गई है। इस दौरान घना कोहरा छाया रहा। कानपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटे में भी यहां का घना कोहरा और कोल्ड डे रहने की संभावना है।

कैसा रहेगा इटावा का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार इटावा में भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी।‌ 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में आसमान साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने इटावा के लिए घना कोहरा और कोल्ड डे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

कैसा रहेगा औरैया का मौसम?

मौसम विभाग ने बताया कि औरैया में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम वैज्ञानिक ने लोगों को बहुत आवश्यक होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी है। अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है‌। बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।