आईएमडी ने मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार अगले 5 दिनों तक मौसम में जबरदस्त परिवर्तन आएगा। 29 अप्रैल और 30 अप्रैल के लिए चेतावनी जारी की गई है। जिसमें कानपुर मंडल और उसके आसपास के जिले भी शामिल है।
आईएमडी ने अगले 5 दोनों के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार 29 और 30 अप्रैल को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। गर्म हवाएं (heat wave)चलने की भी संभावना है। जिसमें कानपुर मंडल के जिले भी शामिल है। 29 अप्रैल को कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, औरैया सहित प्रदेश के 47 जिलों में गर्म हवाएं (लू) चलने की संभावना है। जबकि 30 अप्रैल को भी कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, औरैया लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार कानपुर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन और रात में गर्म हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि कानपुर और उसके आसपास के जिलों में आसमान में बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। सामान्य से 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। बारिश की कोई उम्मीद नहीं है।
कैसा रहेगा कानपुर का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है। गर्म हवाएं भी चल रही है। आगामी 29 अप्रैल का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को भी गर्म हवाएं चलने की संभावना है।