उत्तर प्रदेश के मौसम में 18 जून से बदलाव आने की उम्मीद है। कानपुर मंडल में तापमान 45 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मानसून पहले पूर्वोत्तर राज्य से यूपी में प्रवेश करेगा। धीरे-धीरे पूरे उत्तर भारत में अपना असर दिखाएगा।
आईएमडी ने मौसम को लेकर अपडेट किया है। जिसके अनुसार आगामी 18 जून से गर्मी से राहत मिल सकती है। क्योंकि मौसम के मॉडल रिपोर्ट के अनुसार स्थितियों में कुछ बदलाव होने वाला है। कानपुर मंडल का तापमान 44 से 45 डिग्री के बीच बना हुआ है। जिसके कारण हीट वेव या गर्म हवाएं लगातार चल रही है। हाल के वर्षों में देखी गई हीट वेव में से है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ एस एन सुनील पांडे ने बताया कि उत्तर प्रदेश में मानसून पूर्वोत्तर क्षेत्र से उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा। जिसके 20-21 जून तक पहुंचने की संभावना है। 18 जून से पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेज हो जाएगी। जबकि 20 जून तक राज्य के मध्य भाग में भी छिटपुट बारिश होने की संभावना है। जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। मिट्टी की नमी बढ़ेगी और भूगर्भीय जल का भी स्टार सही होगा।
कैसा रहेगा कानपुर का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज का अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम 34 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को भी आसमान में हल्के-फुल्के बादल छाए रहेंगे। तेज हवा चलने की संभावना है।